Hot Posts

8/recent/ticker-posts

NEET 2026: दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा! परीक्षा केंद्रों के बाहर Parents के लिए Cooling Zone, चाय-शिकंजी और ठंडे पानी की व्यवस्था

By विनय मिश्रा नई दिल्लीराष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने विशेष पहल की है। सरकार के निर्देश पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों और परिजनों के लिए विशेष ‘कूलिंग ज़ोन’ स्थापित किए गए हैं, जहां उन्हें प्रतीक्षा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

दिल्ली के NEET परीक्षा केंद्र के बाहर बने Cooling Zone में अभिभावकों के लिए ठंडा पानी, चाय और प्रतीक्षा की व्यवस्था।

पटेल नगर उप-मंडल प्रशासन ने सभी नीट परीक्षा केंद्रों पर व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 100 मीटर की प्रतिबंधित परिधि के बाहर बनाए गए इन कूलिंग ज़ोन में ठंडे पेयजल, वाटर कूलर, चाय, शिकंजी और आरामदायक प्रतीक्षा स्थल की व्यवस्था की गई है।

गर्मी के मौसम को देखते हुए इन सुविधाओं का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों के बाहर लंबे समय तक इंतजार करने वाले अभिभावकों और परिजनों को राहत पहुंचाना है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी भी की जा रही है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पटेल नगर के एसडीएम डॉ. नितिन शाक्य ने बताया कि दिल्ली सरकार की जनहितकारी सोच के अनुरूप सभी परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ठंडे पेयजल, चाय, शिकंजी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे भीषण गर्मी के बीच प्रतीक्षा कर रहे लोगों को राहत मिल सके।

दिल्ली सरकार की इस पहल को अभिभावकों ने सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान बच्चों के साथ आने वाले परिवारों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी और उन्हें गर्मी से राहत भी प्राप्त होगी।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
अच्छा फैसला