Hot Posts

8/recent/ticker-posts

Indo-Canadian Business Summit 2026: भारत-कनाडा व्यापार को मिलेगी नई ताकत, निवेश और बिजनेस के खुलेंगे बड़े अवसर

By प्रदीप कुमार नई दिल्ली : दिनांक 4 जून 2026, व्यापार और निवेश सम्मेलन 11 से 20 सितंबर 2026 के बीच कनाडा के टॉरटो और ओटावा में आयोजित किया जाएगा। इंडो-कैनेडियन एलायंस ने आज इस बिजनेस समिट के आयोजन की घोषणा की।

Indo-Canadian Business Summit 2026 की घोषणा, भारत और कनाडा के बीच व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी सहयोग और उद्योग साझेदारी को बढ़ावा देने वाला

यह सम्मेलन- एक्कायर इनोवेशन संस्था की पहल है, जिसका उद्देश्य भारत और कनाडा के उद्योगों, निवेशकों, उद्यमियों, औद्योगिक संगठनों और संस्थानों को साझा मंच प्रदान करना है, ताकि वे व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी सहयोग, उन्नत विनिर्माण, मेडिकल टूरिज्म और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर तलाश सकें।इस पहल के बारे में एक्वायर इनोवेशन के संस्थापक हार्दिक ठाकर ने कहा, "इंडो-कैनेडियन एलायंस बिजनेस समिट 2026 भारत और कनाडा के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया स्ट्रेटेजिक प्लेटफोर्म है। यह सिर्फ बाजार तक पहुंच और व्यापार विस्तार ही नहीं प्रदान करता, इसके अलावा हमारा लक्ष्य निवेश आकर्षित करना, इनोवेशन को बढ़ावा देना, प्रौद्योगिकी सहयोग को प्रोत्साहित करना और ऐसी दीर्घकालिक साझेदारियां बनाना है, जो दोनों देशों के उद्योगों और समाज के लिए मूल्य सृजित करें। हमें विश्वास है कि उद्योगों और संस्थानों के बीच मजबूत सहयोग द्विपक्षीय आर्थिक विकास को नई दिशा देता है।"

इस सम्मेलन का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना है। इसके तहत उद्योगों, सरकारी प्रतिनिधियों, वाणिज्य मंडलों, औद्योगिक संगठनों, निवेशकों और प्रमुख निर्णयकर्ताओं के बीच सीधे संवाद की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में बिज़नेस सेमीनारों, निवेश मंच, बी टु बी बैठकें, नेटवर्किंग इवेन्ट्स, कोर्पोरेट विजिट्स तथा मार्केट एन्ट्री मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे।

के. एच. मैनेजमेंट की कार्यकारी निदेशक कृति त्रिवेदी ने कहा, "भारत और कनाडा के बीच टेक्नोलोजी, मैन्युफेक्चरिंग, हेल्थकेर, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स और प्रोफेशनल सर्विसेस जैसे अनेक क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। इस सम्मेलन के माध्यम से हम ऐसा स्ट्रक्वर्ड वातावरण तैयार करना चाहते हैं, जहां उद्यमी और उद्योग जगत के नेता विचारों का आदान-प्रदान कर सकें, साझेदारियां विकसित कर सकें और विकास के नए अवसर तलाश सकें। व्यापारिक सहयोग के साथ - साथ सांस्कृतिक, शैक्षणिक और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने की भी बड़ी संभावनाएं हैं।"

इस पहल का लक्ष्य प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा देना, टेक्नोलोजी ट्रान्सफर को प्रोत्साहित करना, संयुक्त उपक्रमों, शैक्षणिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारियों को बढ़ावा देना है, जिससे भारत और कनाडा दोनों में आर्थिक विकास, रोजगार सर्जन और नवाचार आधारित विकास को बल मिल सके।

यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय विस्तार कर रहे सभी प्रकार के उद्योगों को संभावित साझेदारों, ग्राहकों, निवेशकों और सर्विस प्रोवाइडर्स से जोड़ने में मदद करेगा। इसमें भाग लेने वाली कंपनियों को कंपनी बनानें, बिज़नेस रजिस्ट्रेशन, मार्केट एन्ट्री की रणनीति और कनाडा के स्थानीय व्यापार इकोसिस्टम संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ