Hot Posts

8/recent/ticker-posts

Delhi Ramleela 2026: Ramleela आयोजकों को 40 दिन पहले मिलेंगे Ground, Banner Permission से लेकर Street Light तक MCD का बड़ा आश्वासन

By विनय मिश्रा नई दिल्लीदिल्ली की समस्त रामलीला कमेटियों की संस्थान श्री रामलीला महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजीव खिरवार से मिला और उन्हें रामलीला संबंधित समस्याओं को समय पूर्व हल करने का अनुरोध करते हुए महासंघ की ओर से एक ज्ञापन दिया गया।

Delhi Ramleela Mahasangh के प्रतिनिधिमंडल ने MCD आयुक्त संजीव खिरवार से मुलाकात कर रामलीला व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने वाली दिल्ली की रामलीलाओं को लेकर इस बार तैयारियां समय से पहले शुरू हो गई हैं। आयोजकों का मानना है कि यदि सभी प्रशासनिक अनुमतियां और बुनियादी सुविधाएं तय समय पर उपलब्ध हो जाएं, तो रामलीला मंचन अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप में आयोजित किया जा सकेगा। इससे कलाकारों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं को भी बेहतर व्यवस्थाओं का लाभ मिलेगा।

श्री रामलीला महासंघ के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने आयुक्त संजीव खिरवार से लीला मंचन की तैयारी एवं लीला मंचन के लिए नगर निगम के ग्राउंड आयोजकों को कम से कम 40 दिन पूर्व प्रदान किए जाएं इसके साथ रामलीलाओं के प्रचार प्रसार के लिए 25 अगस्त से 25 अक्टूबर तक बैनर, होल्डिंग आदि लगाने की परमिशन दी जाए| दिल्ली के लीला स्थलों पर डीडीटी पाउडर, मलेरिया डेंगू की दवाइयां का छिड़काव, शौचालय, लीला स्थलों के आसपास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए| क्षेत्रीय जोनल ऑफिस में रामलीला के लिए पिछले वर्ष की भांति सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए।

MCD आयुक्त संजीव खिरवार ने Delhi Ramleela 2026 के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को पूर्ण सहयोग और सभी आवश्यक सुविधाओं का आश्वासन दिया।

श्री रामलीला महासंघ के महामंत्री सुभाष गोयल ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन समारोह 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक संपन्न होगा, दशहरा पर्व समारोह 20 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। निगम आयुक्त संजीव कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद आश्वासन दिया कि दिल्ली की रामलीलाओं को एमसीडी का पूर्ण सहयोग मिलेगा प्रभु श्री राम की लीला गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सुचारू रूप से संपन्न होगी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अर्जुन कुमार, सुभाष गोयल , जत्थेदार अवतार सिंह एवं संजय जैन ने निगम आयुक्त को शक्ति की प्रतीक हनुमान जी की गदा, प्रभु श्री राम का स्मृति चिन्ह, रामायण भेंट कर सम्मान किया।

निगम आयुक्त के सकारात्मक आश्वासन के बाद रामलीला आयोजकों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे, ताकि राजधानी दिल्ली की ऐतिहासिक रामलीलाएं इस वर्ष भी भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित हो सकें। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन एवं आयोजकों के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ