By प्रदीप कुमार नई दिल्ली: एचडीएफसी लाइफ की एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट आज जारी की गई। एचडीएफसी लाइफ के अध्यक्ष केकी एम. मिस्त्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में लगातार बनी रही वैश्विक अनिश्चितताओं, पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और वित्तीय बाजारों में अस्थिरता के दौर के बीच बीता। इन परिस्थितियों के बाद भी भारत ने अपेक्षाकृत अधिक आर्थिक मजबूती दिखाई। इसे स्थिर घरेलू मांग, पब्लिक इंवेस्टमेंट और जारी संरचनात्मक सुधारों का समर्थन मिला। भारत आज भी दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.6% रहने का अनुमान है।¹ हालांकि, संघर्ष और बढ़ता है, ज्यादा भौगोलिक क्षेत्र में फैलता है तथा एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है तो घरेलू आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं पर नकारात्मक जोखिम उत्पन्न हो सकता हैं। हालांकि अनुकूल आबादी, बढ़ती जागरूकता और दीर्घकालिक वित्तीय योजना की आवश्यकता जीवन बीमा समाधानों की मांग को निरंतर समर्थन देती रहेगी।
भारतीय जीवन बीमा क्षेत्र को रिटेल जीवन बीमा उत्पादों पर जीएसटी हटाए जाने के रूप में नियामकीय प्रोत्साहन मिला। इससे उत्पाद अधिक किफायती बने। अप्रैल 2026 से लागू हुई आईएफआरएस (आईएफआरएस) प्रणाली उद्योग की रिपोर्टिंग को वैश्विक मानकों के अनुरूप लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ये उपाय जीवन बीमा क्षेत्र को और अधिक मजबूत करेंगे। दीर्घकालिक पैठ और विश्वास बढ़ाने के लिए सकारात्मक सिद्ध होंगे। वर्ष के दौरान हमारा ध्यान जोखिम प्रबंधन और पूंजी आवंटन के प्रति विवेकपूर्ण दृष्टिकोण बनाए रखते हुए अनुशासित विकास पर केंद्रित रहा।
उन्होंने कहा कि हमने स्वामित्व वाले, साझेदारी आधारित और डिजिटल चैनलों के माध्यम से अपने विविधीकृत वितरण नेटवर्क को और मजबूत किया। उत्पादकता बढ़ाई तथा प्रक्रियाओं को सरल बनाकर और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाया। हमने सुरक्षा (प्रोटेक्शन), बचत, रिटायरमेंट और वेलनेस उत्पादों में उत्पाद नवाचार तथा ग्राहक-केंद्रित समाधान विकसित करने में निवेश जारी रखा। केकी एम. मिस्त्री ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि इस वर्ष हमने कुल रिपोर्टेड प्रीमियम (नवीनीकरण प्रीमियम सहित) में साल-दर-साल 12% की वृद्धि दर्ज की। नए व्यवसाय में 10.8% की बाजार हिस्सेदारी के साथ उद्योग की टॉप-3 जीवन बीमा कंपनियों में अपनी स्थिति को और मजबूत किया। 31 मार्च, 2026 तक हमारा कर पश्चात लाभ (पीएटी) 1,910 करोड़ रुपए, असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 3.75 लाख करोड़ रुपए तथा एम्बेडेड वैल्यू 62,139 करोड़ रुपए रही। हमने रिटेल सुरक्षा व्यवसाय में 43% की मजबूत वृद्धि दर्ज की। यह लाभदायक और टिकाऊ प्रॉडक्ट मिक्स तैयार करने पर हमारे निरंतर फोकस को दर्शाती है। हमारा लक्ष्य मुनाफे और जोखिम के प्रति अनुशासन बनाए रखते हुए संतुलित एवं सतत विकास हासिल करना है।
हम पारदर्शी उत्पादों और भरोसेमंद सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों के साथ लंबी अवधि के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। हमारे व्यवसाय का मूल उद्देश्य जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में ग्राहकों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहना है। केकी एम. मिस्त्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में हमने पर्सनल और ग्रुप दोनों श्रेणियों को मिलाकर 99.8% का समग्र क्लेम सेटलमेंट अनुपात हासिल किया। यह समाज को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के हमारे उद्देश्य और ग्राहकों के हितों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
हम ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने, प्रभावी जोखिम प्रबंधन सुनिश्चित करने, कार्यकुशलता और सटीकता बढ़ाने तथा परिचालन दक्षता में सुधार के लिए पूरी मूल्य श्रृंखला में उन्नत एनालिटिक्स, डिजिटल अवसंरचना, ऑटोमेशन और जेनएआई (GenAI) आधारित क्षमताओं में निवेश कर रहे हैं। विश्वास, पारदर्शिता और अनुशासित क्रियान्वयन हमारी सबसे महत्वपूर्ण संस्थागत ताकतों में शामिल हैं।
पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक नेतृत्व के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को इस वर्ष भी मान्यता मिली, जब एचडीएफसी लाइफ को इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (IiAS) द्वारा इंडियन कॉर्पोरेट गवर्नेंस स्कोरकार्ड की 'लीडरशिप' श्रेणी में सम्मानित किया गया। हमारी मजबूत बैलेंस शीट और अनुशासित कैपिटल मैनेजमेंट की रणनीति हमें दीर्घकालिक विकास में निवेश करने के लिए मजबूती और लचीलापन प्रदान करती है।
हमारा मानना है कि टिकाऊ और जिम्मेदार कारोबारी प्रथाएं दीर्घकालिक मूल्य सृजन और संस्थागत मजबूती का अभिन्न हिस्सा हैं। पर्यावरण, सामाजिक और कॉर्पोरेट गवर्नेंस (ईएसजी) से जुड़े हमारे प्रयास व्यवसाय की सफलता को आगे बढ़ाने और अधिक टिकाऊ भविष्य के निर्माण में सहायक हैं। अपनी 'स्वाभिमान' कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के माध्यम से हम शिक्षा एवं आजीविका, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्रों में सार्थक योगदान देने का प्रयास करते हैं। साथ ही, हम ईमानदारी, समावेशन और निरंतर सीखने पर आधारित कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि किसी भी स्थायी संस्था की सबसे बड़ी ताकत उसके लोग होते हैं।
आगे की ओर देखते हुए, मैं भारतीय जीवन बीमा उद्योग के भविष्य को लेकर आशावादी हूं। नियामकीय परिदृश्य तेजी से बदल रहा है और ग्राहक पहले की तुलना में अधिक जागरूक एवं विवेकपूर्ण होते जा रहे हैं। हम इन परिवर्तनों के अनुरूप स्वयं को जिम्मेदारीपूर्वक ढालने तथा पॉलिसीधारकों, शेयरधारकों, साझेदारों और व्यापक समाज के लिए सतत मूल्य सर्जित करने की मजबूत स्थिति में हैं।
केकी एम. मिस्त्री ने कहा कि हमारे पॉलिसीधारकों का उनके विश्वास के लिए, हमारे कर्मचारियों का उनके समर्पण के लिए, हमारे साझेदारों का उनके निरंतर सहयोग के लिए और सभी शेयरधारकों का हमारी संस्था में विश्वास बनाए रखने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। हम भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) का भी धन्यवाद करते हैं, जिसने ग्राहक संरक्षण और उद्योग में पारदर्शिता को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देने वाले रेगुलेटरी ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
लंबी अवधि की हाउस होल्ड सेविंग्स के संरक्षक के रूप में हम ऐसी संस्था के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो वित्तीय मजबूती, ग्राहकों के विश्वास, परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता और दीर्घकालिक प्रासंगिकता का सफल मिश्रण हो।

0 टिप्पणियाँ