By विनय मिश्रा नई दिल्ली: आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Peddi’ को लेकर राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस ने फिल्म प्रेमियों और मीडिया जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। राजधानी के प्रतिष्ठित Le Méridien Hotel में आयोजित इस कार्यक्रम में फिल्म की स्टारकास्ट और निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के मुख्य अभिनेता राम चरण, अभिनेत्री जान्हवी कपूर, निर्देशक बुच्ची बाबू सना, निर्माता वेंकट सतीश किलारू, वरिष्ठ अभिनेता बोमन ईरानी और अभिनेता दिव्येंदु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी कलाकारों ने फिल्म के निर्माण, कहानी और अपने किरदारों को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब दिए।
राम चरण ने कहा कि ‘Peddi’ उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक फिल्मों में से एक है। वहीं जान्हवी कपूर ने फिल्म को एक विशेष अनुभव बताते हुए कहा कि दर्शकों को इसमें मनोरंजन के साथ एक मजबूत कहानी भी देखने को मिलेगी।
निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने बताया कि फिल्म की कहानी भारतीय मिट्टी से जुड़ी भावनाओं, संघर्ष और सपनों को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाएगी।
कार्यक्रम के दौरान फिल्म की झलकियों और निर्माण प्रक्रिया से जुड़े अनुभव भी साझा किए गए। मीडिया और प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह साफ दिखाई दिया।
फिल्म इंडस्ट्री में पहले से ही चर्चा का विषय बनी ‘Peddi’ को लेकर यह प्रेस कॉन्फ्रेंस काफी सफल रही। स्टारकास्ट की मौजूदगी और फिल्म से जुड़े खुलासों ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। अब सभी की निगाहें फिल्म की रिलीज और इसके अगले प्रमोशनल कार्यक्रमों पर टिकी हुई हैं।

1 टिप्पणियाँ