By विनय मिश्रा नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को मयूर विहार फेज-1, दिल्ली में प्रभाकर फाउंडेशन द्वारा एक भव्य योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रभाकर फाउंडेशन के सचिव गुरप्रीत गिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ फाउंडेशन के अन्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग, स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक जीवन शैली को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सहयोग से प्रतिभागियों को योग संबंधी सामग्री, समर टी-शर्ट एवं अन्य उपयोगी सामान वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक ध्यान, प्राणायाम एवं विभिन्न योगासन कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दिनेश कुमार शर्मा, काशी शर्मा, पूजा शर्मा, दिनेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए लाभदायक बताया।
प्रभाकर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, जिससे अधिक से अधिक लोग स्वस्थ और जागरूक जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित हों।

0 टिप्पणियाँ