Hot Posts

8/recent/ticker-posts

DCM Shriram Chemicals Jhagadia: World Economic Forum के Global Lighthouse Network में शामिल, AI से बिजली लागत 32% घटी और कार्बन उत्सर्जन 14% कम

By प्रदीप कुमार नई दिल्ली: दिनांक 24 जून, 2026, डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के भाग डीसीएम श्रीराम कैमिकल्स मैनुफैक्चरिंग साइट (झागड़िया, भरूच ज़िला, गुजरात) को वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के ग्लोबल लाइटहाउस नेटवर्क (जीएलएन) ने उत्पादकता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मान्यता दी है। इस मान्यता के साथ यह साइट 2026 में नेटवर्क के लिए चुनी गई, दुनिया भर की 16 इंडस्ट्रियल साइट्स में शामिल हो गई है।

DCM Shriram Chemicals की झागड़िया मैन्युफैक्चरिंग साइट को World Economic Forum के Global Lighthouse Network में शामिल किए जाने की प्रतीकात्मक तस्वीर।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम की पहल ग्लोबल लाइटहाउस नेटवर्क, उन मैनुफैक्चरिंग युनिट्स एवं मूल्य शृंखलाओं को मान्यता प्रदान करती है, जो चौथी औद्योगिक क्रांति की टेक्नोलॉजी को अपनाने और उन्हें बड़े पैमाने पर लागू करने में अग्रणी हैं तथा प्रोडक्टिविटी, सस्टेनेबिलिटी में सुधार लाकर संचालन की दक्षता को बेहतर बनाते हैं। इस मान्यता के साथ, झागडिया साइट दुनिया भर की 238 प्रमुख मैनुुफैक्चरिंग युनिट्स के उस प्रतिष्ठित समूह में शामिल हो गई है, जो औद्योगिक बदलाव के लिए नए मानक स्थापित कर रही हैं।

उत्पादकता में विशिष्टता का यह सम्मान उन मैनुफैक्चरिंग साइट्स को दिया जाता है जिन्होंने टेक्नोलॉजी के उपयोग से बदलाव, परिसंपत्तियों की उपयोगिता में सुधार, कार्यबल सशक्तीकरण और संसाधन अनुकूलन के माध्यम से लागत एवं गुणवत्ता में असाधारण प्रदर्शन किया हो।

भारत के सबसे बड़े कॉस्टिक सोडा प्लांट के रूप में, झागड़िया ऐसे एनर्जी-इंटेंसिव उद्योग में काम करता है जहाँ संचालन के पूरे खर्च में बिजली पर सबसे ज़्यादा खर्च होता है। एआई-इनेबल्ड प्रोसेस कंट्रोल और जैन एआई-इनेबल्ड मेंटेनेंस मैनेजर सहित 45 आधुनिक डिजिटल और एनालिटिक्स सॉल्युशन्स को अपनाकर, इस साइट ने 11 फीसदी-अंक के सुधार के साथ, बिजली की लागत में 32 फीसदी कमी, मटीरियल की लागत में 15 फीसदी कमी तथा कार्बन डाई ऑक्साईड के उत्सर्जन में 14 फीसदी की कमी दर्ज की है।

इस अवसर पर डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के चेयरमैन एवं सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर अजय एस श्रीराम तथा वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम एस श्रीराम ने कहाः

“वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम से यह मान्यता मिलना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। जो टेक्नोलॉजी, इनोवेशन एवं संचालन की उत्कृष्टता द्वारा विश्वस्तरीय मैनुफैक्चरिंग बिज़नेस बनाने की डीसीएम श्रीराम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारे झागडिया कैमिकल्स साइट को मिला यह सम्मान दर्शाता है कि किस तरह डिजिटल रूपान्तरण में निवेश और हमारे लोगों का समर्पण एक साथ मिलकर उत्पादकता, प्रतिस्पर्धा एवं सस्टेनेबिलिटी में बड़ा सुधार ला सकते हैं।“

उन्होंने कहा, “डीसीएम श्रीराम में, हमारा मानना है कि टेक्नोलॉजी ज़िम्मेदार और भविष्य के अनुकूल विकास में अहम भूमिका निभाती है। यह उपलब्धि हमारे उस दृष्टिकोण को और मज़बूत करती है जिसके तहत हम अपने ग्राहकों, कर्मचारियों, शेयरधारकों और समुदायों को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करनेे के लिए आधुनिक डिजिटल क्षमता एवं अनुशासन को बढ़ावा देते हैं। हमें गर्व है कि हमारा कैमिकल बिज़नेस ग्लोबल लाइटहाउस नेटवर्क द्वारा मान्यता प्राप्त ग्लोबल मैनुफैक्चरिंग लीडर्स के चुनिंदा ग्रुप में शामिल हो गया है।“

यह सम्मान जुलाई 2024 में शुरू किए गए बदलावकारी प्रोग्राम- प्रोजेक्ट ब्लेस्ड (बेकमिंग अ लाइटहाउस थ्रू एक्सेम्पलरी सेफ्टी सिस्टम्स एंड एक्सीलेंस इन डिजिटलाइजेशन) का परिणाम है। इस पहल का उद्देश्य आधुनिक टेक्नोलॉजी, डेटा-आधारित निर्णय निर्धारण और कार्यबल के सशक्तीकरण द्वारा डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना तथा सुरक्षा एवं संचालन की की उत्कृष्टता को सुनिश्चित करना है।

यह सम्मान टेक्नोलॉजी-आधारित मैनुफैक्चरिंग को बढ़ावा देने, औद्योगिक इनोवेशन, संचालन दक्षता एवं स्थायी औद्योगिक विकास के लिए भारत को ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने की डीसीएम श्रीराम की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ