Hot Posts

8/recent/ticker-posts

Safdarjung Hospital की नई पहल: ICU Patients के लिए शुरू हुआ Online Follow-Up Clinic, घर बैठे मिलेगी Doctor Advice

By विनय मिश्रा नई दिल्ली: दिल्ली के Safdarjung Hospital ने देश की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आईसीयू से डिस्चार्ज हुए मरीजों के लिए समर्पित क्रिटिकल केयर फॉलो-अप क्लिनिक शुरू किया है। यह सुविधा भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र में अपनी तरह की पहली पहल मानी जा रही है।

Safdarjung Hospital Delhi launches India’s first ICU follow-up clinic via e-Sanjeevani OPD for post-ICU patients online consultation

इस नई सेवा के माध्यम से आईसीयू से घर लौट चुके मरीज और उनके परिजन अब घर बैठे ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह ले सकेंगे। इसके लिए सरकार के टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म e‑Sanjeevani OPD का उपयोग किया जाएगा, जिससे मरीजों को अस्पताल आए बिना ऑनलाइन परामर्श मिल सकेगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह क्लिनिक हर मंगलवार और गुरुवार सुबह 10 से 11 बजे तक संचालित होगा। इस दौरान क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ आईसीयू से ठीक होकर लौटे मरीजों की सेहत की निगरानी करेंगे और उनकी समस्याओं पर सलाह देंगे।

क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रमुख Dr. Anirban Hom Choudhuri ने बताया कि कई बार आईसीयू से बाहर आने के बाद मरीजों को लंबे समय तक शारीरिक कमजोरी, याददाश्त या मानसिक क्षमता से जुड़ी दिक्कतें और अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। भारत में ऐसे मरीजों के लिए व्यवस्थित फॉलो-अप सेवाएं अभी भी सीमित हैं। यह नई पहल इसी कमी को दूर करने की दिशा में एक अहम कदम है।

इस सुविधा का उद्घाटन अस्पताल के निदेशक Dr. Sandeep Bansal ने 14 मार्च को किया। कार्यक्रम में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट Dr. Charu Bamba सहित सभी अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक (AMS) और क्रिटिकल केयर मेडिसिन की टीम भी मौजूद रही।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस पहल से आईसीयू से स्वस्थ होकर लौटे मरीजों को निरंतर चिकित्सकीय मार्गदर्शन मिलेगा और उनकी रिकवरी प्रक्रिया बेहतर हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ