By विनय मिश्रा नई दिल्ली: एशिया क्षेत्र के प्रमुख फूड और हॉस्पिटैलिटी ट्रेड शो AAHAR 2026 का 40वां संस्करण शनिवार को नई दिल्ली के Bharat Mandapam में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पांच दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ने ब्रांड प्रमोशन, व्यापारिक सौदों, बायर-सेलर मीटिंग्स और इंडस्ट्री नेटवर्किंग को नई गति दी।
10 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में भारत और विदेशों से 1.25 लाख से अधिक बिज़नेस विज़िटर्स और प्रदर्शकों ने भाग लिया, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है। यह कार्यक्रम India Trade Promotion Organisation (ITPO) और Ministry of Food Processing Industries द्वारा विभिन्न फूड एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग संगठनों के सहयोग से आयोजित किया गया था।
इस वर्ष प्रदर्शनी में स्पेस बुकिंग और विज़िटर प्रतिक्रिया में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह एक बार फिर एशिया के प्रमुख B2B फूड और हॉस्पिटैलिटी इवेंट्स में शामिल हो गया। कार्यक्रम के दौरान उद्योग से जुड़े कई सेमिनार, नेटवर्किंग सत्र और बायर-सेलर मीटिंग्स भी आयोजित किए गए।
समापन समारोह में Jawed Ashraf, चेयरमैन, आईटीपीओ ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि भारत मंडपम के पुनर्विकास के दूसरे चरण के शुरू होने के बाद अगले वर्ष का आयोजन और भी बड़े स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष Italy ने पार्टनर कंट्री के रूप में भाग लिया, जबकि आने वाले संस्करण में और अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद है।
प्रदर्शनी के मोबाइल ऐप को भी काफी सराहना मिली, जिसे 17 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया और इसके माध्यम से लगभग 2800 बिज़नेस मीटिंग्स आयोजित हुईं।
समारोह में नई दिल्ली में Kenneth Félix Haczynski da Nóbrega, ब्राज़ील के राजदूत ने भी अपने विचार साझा किए।
प्रमुख अवॉर्ड विजेता:
पार्टनर कंट्री: गोल्ड मेडल – इटली
प्रोसेस्ड फूड एंड बेवरेज (विदेशी): गोल्ड – Apex Brasil
F&B इक्विपमेंट (विदेशी): गोल्ड – UNOX, इटली
F&B इक्विपमेंट (डोमेस्टिक): गोल्ड – Mittal Electronics (Sujata)
हॉस्पिटैलिटी और डेकोर सॉल्यूशंस: गोल्ड – Sourcerite Interior Design & Hotel Supplies
प्रोसेस्ड फूड एंड बेवरेज (डोमेस्टिक): गोल्ड – Jivo Wellness Pvt. Ltd.
डेयरी / बेकरी / कन्फेक्शनरी: गोल्ड – Nestlé India Limited
इसके अलावा कई अन्य कंपनियों और संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में सिल्वर, ब्रॉन्ज और विशेष प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किए गए।
आयोजन में आईटीपीओ के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न देशों के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के नेता, प्रदर्शक और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
अगले साल की घोषणा करते हुए, बताया गया कि AAHAR का अगला संस्करण 2 से 6 मार्च 2027 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ