Published by : BST News Desk
जयपुर/राजस्थान : केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को लेकर रविकाश फाइनेंशियल के डायरेक्टर आनंद राज गुप्ता ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ छोटे और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए बूस्टर डोज़ का काम करेगा। बजट में किए गए प्रावधान उद्योगों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। आनंद राज गुप्ता ने कहा कि बजट में छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है, जो एमएसएमई सेक्टर को देश का “चैंपियन सेक्टर” बनाने की सरकार की मंशा को दर्शाता है। इससे न केवल उद्योगों को सस्ती वित्तीय सहायता मिलेगी, बल्कि उनके विस्तार और आधुनिकीकरण को भी बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। बजट में इस सेक्टर पर विशेष ध्यान दिए जाने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। इससे स्टार्टअप्स, छोटे व्यापारियों और स्थानीय उद्यमियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। आनंद राज गुप्ता ने बताया कि बजट के माध्यम से शहर और गांव दोनों के संतुलित विकास पर जोर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा मिलने से पलायन रुकेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और शहरी-ग्रामीण विकास का अंतर कम होगा। उन्होंने इस बजट को विकास-केंद्रित, रोजगारोन्मुख और आत्मनिर्भर भारत की सोच को आगे बढ़ाने वाला बताया। कुल मिलाकर यह बजट अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा और उद्योग जगत के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करेगा।

0 टिप्पणियाँ