Hot Posts

8/recent/ticker-posts

Pakistan में Guru Ghar में Double Murder! सेवा में समर्पित पति-पत्नी को गोलियों से भूना, Sikh Safety पर फिर खड़े हुए सवाल: कालका, काहलों

By प्रदीप कुमार नई दिल्ली: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के गुरु घर में सेवादार पति-पत्नी की हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है। कमेटी ने पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय दिलाया जाए।

गुरु घर के सेवादार दंपति की पाकिस्तान में हत्या पर प्रतिक्रिया देते DSGMC अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि सेवादार परिवार, जिसमें पति और पत्नी दोनों शामिल थे, किसी का बुरा नहीं सोचते थे और हमेशा गुरु घर की सेवा में ही समर्पित रहते थे, लेकिन अज्ञात लोगों ने उन्हें गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की हत्या निंदनीय है, लेकिन गुरु घर के उन सेवादारों की हत्या, जिनके पास कोई हथियार नहीं था, जिनका किसी से कोई विवाद नहीं था और जो केवल सेवा कार्यों में लगे रहते थे, बेहद दुखद और चिंताजनक है।

कालका और काहलों ने पाकिस्तान सरकार से अपील की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए तथा दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग मानवता के अपराधी हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। समाज में ऐसा संदेश देने के लिए दोषियों को उदाहरणात्मक सजा दी जानी आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ