Hot Posts

8/recent/ticker-posts

UPSC 2026 Success Story: Civil Services Exam में 51वीं Rank हासिल करने वाली Rasneet Kaur का Delhi Sikh Gurudwara Committee ने किया सम्मान

By प्रदीप कुमार नई दिल्ली : दिनांक 16 जून 2026, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 51वां स्थान प्राप्त करने वाली रसनीत कौर का सम्मान किया।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा UPSC टॉपर रसनीत कौर को सम्मानित किया गया।

रसनीत कौर मूल रूप से पटियाला जिले के राजपुरा के निकट स्थित गांव मदनपुरा की निवासी हैं। पिता जसविंदर सिंह और माता स्वर्णत कौर के घर जन्मी रसनीत कौर ने अपनी स्कूली शिक्षा राजपुरा से प्राप्त की तथा स्नातक की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पूरी की।

इस अवसर पर रसनीत कौर को सम्मानित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि रसनीत कौर जैसे विद्यार्थी सिख कौम का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि रसनीत कौर ने अपने दम पर तैयारी करके सिविल सेवाओं में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा कि युवा विद्यार्थियों को रसनीत कौर जैसे प्रतिभाशाली युवाओं को अपना आदर्श मानते हुए उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज और सिख समुदाय के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी रसनीत कौर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग और समर्थन प्रदान करती रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ