Hot Posts

8/recent/ticker-posts

भारत मंडपम में 'Rosa' की महक: आयुर्वेद की जड़ों से आधुनिक यूथ तक का सफर, CEO राहुल चरण सिंह नारंग ने खोले कई राज

By साधना मिश्रा नई दिल्ली : दिनांक 19 नवंबर 2026, दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF 2026) में जहां एक ओर दुनिया भर के आकर्षण सजे हैं, वहीं दूसरी ओर गुलाब की सौंधी खुशबू और पारंपरिक आयुर्वेद का तड़का लिए ‘रोजा’ (Rosa) ब्रांड विजिटर्स के बीच खास चर्चा में है। शरबत से लेकर स्किन और हेयर केयर तक फैली इस रेंज के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है। मेले के दौरान ‘भारत शिखर टाइम्स’ की टीम से खास बातचीत में ‘रोजा हर्बल केयर’ के सीईओ राहुल चरण सिंह नारंग ने ब्रांड की शुरुआत, बदलते दौर की जरूरतों और मेले में मिल रहे खास ऑफर्स पर खुलकर बात की।

Rosa Herbal Care के Herbal Skincare Products, Cleanser, Face Wash, Toner और Cold Cream की रेंज।

‘रोजा’ नाम क्यों और कैसे जुड़ा गुलाब का रिश्ता?

बातचीत की शुरुआत में राहुल चरण सिंह नारंग ने बताया कि ‘रोजा’ नाम भले ही छोटा और आधुनिक लगता है, लेकिन इसकी जड़ें गुलाब और आयुर्वेद से जुड़ी हैं। उनके मुताबिक, गुलाब एक ऐसा तत्व है जो लगभग हर उत्पाद में किसी न किसी रूप में मौजूद रहता है, साथ ही एलोवेरा जैसे प्राकृतिक तत्वों का भी इस्तेमाल किया जाता है। राहुल ने कहा कि ब्रांड के लिए कई आइडियाज थे, लेकिन ‘रोजा’ एक ऐसा छोटा शब्द है जिससे लोग सहज और तेजी से जुड़ पाते हैं। स्टॉल की सजावट से लेकर टीम की टी-शर्ट और कलर थीम तक, हर जगह गुलाब की झलक दिखाई देती है।

Rosa Herbal Care Hair and Body Wash, Himalayan Rose, Lemon, Black Currant और Ocean Drop वैरायटी।

लॉकडाउन की रसोई से निकला ‘दिलखुश शरबत’ और नए फ्लेवर

मेले में ‘रोजा दिलखुश शरबत’ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने यहां ‘मसाला लेमन’ और ‘जीरा ट्विस्ट’ जैसे दो नए फ्लेवर भी पेश किए हैं, जिनकी फ्री सैंपलिंग का विजिटर्स खूब लुत्फ उठा रहे हैं।

शरबत के शुरू होने की कहानी साझा करते हुए राहुल नारंग ने बताया कि कोविड लॉकडाउन के दौरान जब बाजार में शरबत की उपलब्धता लगभग खत्म हो गई थी, तब एक घरेलू रेसिपी से इसकी शुरुआत हुई। ब्रांड के नाम के अनुरूप गुलाब के फ्लेवर में तैयार किए गए इस शरबत को लोगों का इतना प्यार मिला कि इसे व्यावसायिक रूप से लॉन्च करना पड़ा।

आधुनिकता के साथ 5000 साल पुराने आयुर्वेद का संगम

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आंवला, शिकाकाई और रीठा जैसे पारंपरिक तत्वों के कम होते इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए राहुल ने कहा कि सभी जानते हैं कि ये चीजें बालों को मजबूती देती हैं और टूटने से बचाती हैं, लेकिन इनका उपयोग कम हो गया है। उन्होंने जोर दिया कि आज के दौर में आधुनिक जीवनशैली के साथ-साथ 5000 साल पुराने आयुर्वेद को साथ लेकर चलना जरूरी है। सीईओ के अनुसार, पैरेंट कंपनी ‘आयुर्वेद हर्बल्स’ से मिले अनुभव के बाद नई पीढ़ी की सोच और जरूरत को ध्यान में रखते हुए ‘रोजा’ को खास तौर पर युवाओं और नई जेनरेशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य केमिकल से दूर रहकर साइड-इफेक्ट फ्री हर्बल उत्पाद बनाना है। सर्दियों के मौसम को देखते हुए शैंपू, क्रीम और ड्राइनेस से बचाने वाले बॉडी लोशन जैसे उत्पाद खास तौर पर पसंद किए जा रहे हैं।

13 साल का भरोसा, ‘बाय वन गेट वन’ और इन-हाउस उत्पादन

राहुल चरण सिंह नारंग ने बताया कि वे बीते 13 सालों से इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में हिस्सा ले रहे हैं, जिसके चलते हर साल कई नियमित ग्राहक मेले में पहुंचते हैं और छह महीने से लेकर साल भर तक के लिए परिवार व बांटने के हिसाब से खरीदारी करते हैं।

मेले में कस्टमर्स के लिए ‘बाय वन गेट वन’ स्कीम चलाई जा रही है, जो शैंपू, क्रीम, लोशन, शरबत, साबुन और टूथब्रश जैसे उत्पादों पर लागू है। उन्होंने बताया कि ये सभी उत्पाद इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग के जरिए तैयार होते हैं। ऑफर के साथ छोटे सैंपल्स भी दिए जा रहे हैं और विभिन्न कॉम्बो पैक्स का विकल्प भी उपलब्ध है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी की दो यूनिट गुड़गांव और एक राजस्थान में संचालित हैं, जहां करीब 150 लोग काम कर रहे हैं, और आने वाले समय में कई नए हर्बल उत्पाद पाइपलाइन में हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ