By चंदन शर्मा नई दिल्ली :
महिला कबड्डी को समर्पित अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल लीग का शुभारंभ; SEAKF और झारखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु एवं मध्य प्रदेश की राज्य कबड्डी संघों के सहयोग से होगा आयोजन, सोनी आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर
नई दिल्ली, दिनांक 30 जून 2026, एशियन कबड्डी लीग (AKL) ने आज संविधान क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'AKL – वीमेन्स चैप्टर 1' का आधिकारिक शुभारंभ किया। महिलाओं के लिए समर्पित इस अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल कबड्डी लीग का आयोजन 1 से 16 अगस्त 2026 तक किया जाएगा, जिसका प्रसारण प्राइम टाइम में सोनी पर किया जाएगा।
इस लीग का आयोजन एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI), साउथ ईस्ट एशियन कबड्डी फेडरेशन (SEAKF) तथा झारखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश की राज्य कबड्डी संघों के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर इन सभी फेडरेशन एवं राज्य संघों के प्रतिनिधियों को उनके सहयोग और योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
AKL – वीमेन्स चैप्टर 1 का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला कबड्डी को बढ़ावा देना और उसके विकास के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। जहाँ विश्व की अधिकांश प्रोफेशनल कबड्डी लीग पुरुष खिलाड़ियों पर केंद्रित हैं, वहीं AKL महिलाओं के लिए एक समर्पित प्रोफेशनल प्रतियोगिता शुरू कर रहा है, जिससे उन्हें समान अवसर, अंतरराष्ट्रीय पहचान और पेशेवर मंच मिल सके। यह पहल महिला सशक्तिकरण और खेलों के विकास के राष्ट्रीय उद्देश्य के अनुरूप है।
लीग की घोषणा:
इस अवसर पर एशियन कबड्डी लीग के प्रेसिडेंट – ग्रोथ एंड मीडिया, विक्रम विजय चंदन ने कहा कि यह लीग एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला कबड्डी खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को एक मंच पर लाएगी तथा इसका प्रसारण सोनी द्वारा प्राइम टाइम में किया जाएगा।
"AKL – वीमेन्स चैप्टर 1 एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला कबड्डी खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को एक प्रोफेशनल मंच पर एक साथ लाने का प्रयास है। सोनी जैसे प्रतिष्ठित ब्रॉडकास्टर के साथ प्राइम टाइम प्रसारण के माध्यम से हमारा उद्देश्य महिला कबड्डी को वह पहचान, सम्मान और मंच देना है जिसकी वह वास्तव में हकदार है।"
विक्रम विजय चंदन, प्रेसिडेंट – ग्रोथ एंड मीडिया, एशियन कबड्डी लीग:
एशियन कबड्डी लीग के चेयरमैन डॉ. प्रवीण शेट्टी ने सभी सहभागी राज्यों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि लीग की स्थापना इस विश्वास के साथ की गई है कि प्रतिभा हर क्षेत्र में मौजूद है और प्रत्येक खिलाड़ी को समान अवसर एवं पेशेवर मंच मिलना चाहिए।
महिला खिलाड़ियों को मिला लंबे इंतजार का मंच:
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुमन शोकीन ने कहा कि महिला खिलाड़ी लंबे समय से इस स्तर की किसी प्रोफेशनल लीग का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि AKL एक नई शुरुआत है, जो महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ-साथ देशभर की युवा लड़कियों को भी कबड्डी अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
"महिला खिलाड़ियों ने लंबे समय से इस स्तर की प्रोफेशनल लीग का इंतजार किया है। AKL हमारे लिए एक नई शुरुआत है। यह हमें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देता है और निश्चित रूप से देशभर की कई युवा लड़कियों को कबड्डी अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।"
सुमन शोकीन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी:
नारायणन ने आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी राज्य कबड्डी संघों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से तमिलनाडु कबड्डी एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि इस लीग में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेंगे, जिससे महिला कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और मजबूती मिलेगी।

0 टिप्पणियाँ