Hot Posts

8/recent/ticker-posts

Kalkaji Panthak Sabha में उमड़ा जनसैलाब | Harmeet Singh Kalka ने Delhi के सभी Wards से मांगा समर्थन

By प्रदीप कुमार नई दिल्ली: कालकाजी में एक विशाल पंथक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में संगत ने भाग लिया। इसका आयोजन शिरोमणि अकाली दल दिल्ली प्रदेश ने किया। इस दौरान संगत ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की वर्तमान टीम द्वारा की जा रही मानवता की सेवा की सराहना की और भविष्य में भी पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया।

Kalkaji Panthak Sabha में मंच से संबोधित करते हुए Harmeet Singh Kalka, जहां बड़ी संख्या में संगत और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं।

सभा को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरमीत Ajun कालका ने इस विशाल एकत्रीकरण के लिए संगत का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से सभी सिंह सभाओं के पदाधिकारियों, महिला सत्संग की सदस्याओं तथा युवा साथियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ इस पंथक सभा में भाग लिया। उन्होंने संगत से अपील की कि वे केवल कालकाजी ही नहीं, बल्कि दिल्ली के सभी वार्डों में पार्टी का मजबूती से समर्थन करें, ताकि वर्तमान टीम संगत की और अधिक सेवा कर सके।

उन्होंने पिछले लगभग साढ़े चार वर्षों के दौरान कमेटी के सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव हुए थे। चुनाव से पहले कोरोना महामारी के दौरान वर्तमान टीम ने प्रतिदिन लगभग दो लाख लोगों को लंगर उपलब्ध कराया। इसके अलावा कोरोना काल में सेवा दे रहे नर्सों, डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के लिए रहने की व्यवस्था की गई तथा दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना प्रभावित परिवारों की सहायता की गई। उन्होंने कहा कि मानवता की इस सेवा को देखते हुए संगत ने वर्तमान टीम को भारी समर्थन दिया और पार्टी ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की।

उन्होंने यह भी बताया कि बरगाड़ी, बेहबल कलां तथा अन्य मामलों से जुड़े नेतृत्व की ओर से उन पर दबाव बनाया गया, लेकिन दिल्ली की संगत के जनादेश का सम्मान करते हुए उन्होंने शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट की स्थापना की। उन्होंने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य वर्ष 1920 के सिद्धांतों पर चलते हुए वर्ष 2026 की दूरदर्शी सोच के अनुरूप कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि जिस दिन से शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट का गठन हुआ है, तब से संगठन लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज दिल्ली में युवा, महिलाएं और सभी वर्गों के सिख पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं। इसी सहयोग के कारण टीम ने गुरुद्वारा प्रबंधन में पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है तथा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनका लाभ संगत को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों की सूची काफी लंबी है। हाल की प्रमुख उपलब्धियों में केंद्र सरकार के सहयोग से 100 करोड़ रुपये की लागत से स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करना भी शामिल है, जहां युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर युवा संस्थान की मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं से डिग्रियां प्राप्त कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इन स्किल डेवलपमेंट सेंटरों के माध्यम से कौशल हासिल कर अपने भविष्य को संवार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संगत के सहयोग से इन सेवा कार्यों का और अधिक विस्तार करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है, जिसे आने वाले समय में लागू किया जाएगा। उन्होंने संगत से अपील की कि वे पहले की तरह अपना आशीर्वाद बनाए रखें और इस बार कालकाजी सहित दिल्ली के सभी वार्डों में पार्टी का मजबूती से समर्थन करें, ताकि इन सेवाओं और सुविधाओं का और अधिक विस्तार किया जा सके।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली की पूरी संगत शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के साथ है और भविष्य में भी संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ