Hot Posts

8/recent/ticker-posts

Loni Administration Full Action Mode में! सड़क, सीवर, अतिक्रमण और OYO Hotels पर बड़ा फैसला

By चंदन शर्मा नई दिल्ली : Loni में विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आज नगरपालिका में एक आपात समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरपालिका, जल निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण और सख्त निर्देश जारी किए गए।

लोनी नगरपालिका की आपात बैठक में विकास, स्वच्छता, सीवर कार्य और OYO होटलों पर सख्त निर्देश देते अधिकारी

बैठक में नव निर्माणाधीन बेहटा नहर मार्ग पर सिल्ट और मलबा डालकर रास्ता अवरुद्ध किए जाने पर नाराजगी जताई गई। नगरपालिका अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल मलबा हटाकर आमजन का आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मार्ग को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों पर भी सख्त चेतावनी दी गई।

इसके अलावा शिव विहार, गुलाब वाटिका समेत सभी क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए गए। डेरी संचालकों द्वारा नालियों में गोबर और अपशिष्ट बहाने पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि डेरी संचालक स्वयं गोबर का उचित निस्तारण करें ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या न बढ़े।

नगरपालिका को सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश भी दिए गए हैं।

सीवर और सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश:

जल निगम अधिकारियों को सहारनपुर मार्ग पर चल रहे सीवर कार्य को 10 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिन वार्डों में सीवर कार्यों के कारण सड़कें और गलियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां तत्काल पुनर्निर्माण कराने के आदेश दिए गए।

OYO होटल और गेस्ट हाउस पर प्रशासन सख्त:

बैठक में पुलिस प्रशासन को लोनी क्षेत्र के सभी OYO होटल और गेस्ट हाउसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सोमवार तक सभी OYO होटल एवं गेस्ट हाउस बंद कराने का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी तेज करने के निर्देश भी जारी किए गए।

प्रशासन ने साफ कहा कि विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और सांस्कृतिक मर्यादा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ