Hot Posts

8/recent/ticker-posts

Census 2026 Self Enumeration का आज अंतिम दिन | मिमिक्री कलाकारों और संगीत से चला जागरूकता अभियान

By विनय मिश्रा नई दिल्ली: दिनांक 15 मई 2026, जनगणना 2026 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) का आज अंतिम दिन रहा। पटेल नगर उप-मंडल प्रशासन द्वारा इस अवसर पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें मिमिक्री कलाकारों, संगीत एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्व-गणना पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया।

पटेल नगर में जनगणना 2026 के स्व-गणना अभियान के दौरान मिमिक्री कलाकार और संगीत कार्यक्रम के जरिए लोगों को जागरूक करते हुए।

बाजारों, आरडब्ल्यूए क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में मिमिक्री कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में जनगणना से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। संगीत और संवाद आधारित प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया तथा नागरिकों को समय रहते स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने के लिए जागरूक किया।

उप मंडल दंडाधिकारी (SDM) पटेल नगर, Dr. Nitin Shakya ने कहा,

“आज स्व-गणना का अंतिम दिन था और पटेल नगर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। मिमिक्री कलाकारों और संगीत आधारित जागरूकता कार्यक्रमों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब अगले चरण में प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना कार्य करेंगे ताकि कोई भी परिवार छूट न जाए। जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीति की मजबूत आधारशिला है।”

स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने कहा,

“मिमिक्री और संगीत के माध्यम से दिया गया संदेश बहुत प्रभावी रहा। लोगों ने रुचि के साथ कार्यक्रम देखा और वहीं पर स्व-गणना के बारे में जानकारी प्राप्त की।”

सुजाता शर्मा ने कहा,

“यह अभियान जागरूकता फैलाने का एक अनोखा और रचनात्मक प्रयास था। मनोरंजन के साथ महत्वपूर्ण जानकारी मिलने से लोगों में सहभागिता बढ़ी।”

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आगामी घर-घर जनगणना के दौरान प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ