Hot Posts

8/recent/ticker-posts

Delhi Suraj Murder Case: हिंदू समाज की विराट आक्रोश सभा, Vinod Bansal बोले – जिहादी हत्यारों को तुरंत फांसी दो

By विनय मिश्रा नई दिल्ली: दिनांक 16 मार्च 2026 को दक्षिणी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर स्थित 60 फुट रोड पर सर्व हिंदू समाज द्वारा आज सूरज की निर्मम हत्या के विरोध में एक विशाल विराट आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस जघन्य घटना के प्रति अपना गहरा रोष व्यक्त किया और दोषियों को शीघ्र कठोरतम दंड देने की मांग की।

दिल्ली में सूरज और तरुण को श्रद्धांजलि देते हुए सर्व हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन, विनोद बंसल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद

सैकड़ों की संख्या में जुटे हिंदू युवक युवतियों व स्थानीय जन समूह को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता  विनोद बंसल ने कहा कि अब बहुत हो चुका। देश की राजधानी को अब जिहादियों की जन्नत नहीं बनने देंगे। तरुण या सूरज सिर्फ दो नाम नहीं, जिन्हें जिहादियों ने हलाल किया अपितु, गत एक दशक में पांच दर्जन से अधिक हिंदुओं की इस्लामिक जिहादियों द्वारा निर्मम हत्या राजधानी में हुई है। सूरज और तरुण के साथ इन सब घटनाओं की एक गहन जांच कर अपराधियों को शीघ्रातिशीघ्र फांसी पर लटकाया जाए। किसी भी हिंदू के विरुद्ध कोई अत्याचार या हमला अब और बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने पिछले मामलों में ढलाई बरतने वाले अधिकारियों और जिहादियों के विरुद्ध भी कठोरतम कार्यवाही की मांग दोहराई।

इस अवसर पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक जगजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि हिंदू समाज अब पूरी तरह जागरूक हो चुका है और अब इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी पर लटकाया जाए।

सूरज हत्या के विरोध में दिल्ली के पुल प्रहलादपुर में सर्व हिंदू समाज की विशाल आक्रोश सभा, दोषियों को फांसी देने की मांग

वहीं विश्व हिंदू परिषद के लाजपत जिला अध्यक्ष करण कपूर जी ने कहा कि हिंदू समाज अब इस प्रकार की घृणित दृष्टि रखने वाले लोगों की मानसिकता को उनके सही स्थान तक पहुंचाने का संकल्प ले चुका है। उन्होंने कहा कि समाज अब अन्याय के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाएगा।

इस आक्रोश सभा में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुबोध जी, दक्षिण विभाग अध्यक्ष दीपक खन्ना जी व मंत्री कमल जी, धर्म यात्रा आयाम के प्रांत सह प्रमुख राधा कृष्ण जी, बजरंगदल विभाग संयोजक अमित जी, बदरपुर जिला अध्यक्ष राकेश दतवलिया जी, जिला संयोजक राम निवास जी के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से शैलेन्द्र जायसवाल जी, सच्चन जी, डॉ. प्रमोद यादव जी, देवेन्द्र जी, मुकेश जी, भारतीय मजदूर संघ से नागेन्द्र जी भी उपस्थित थे।

बंसल के साथ उपस्थित सभी प्रमुख लोगों ने सूरज व तरुण के चित्रों पर पुष्पांजलि तथा २मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि समाज ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर अब सहन नहीं करेगा और दोषियों को शीघ्र कठोर सजा दिलाने के लिए समाज एकजुट होकर संघर्ष करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ