By चंदन शर्मा नई दिल्ली: दिनांक 20 फरवरी 2026 को राजधानी के Constitution Club of India में गुरुवार को Sanatan Premier League (SPL) 2026 का भव्य ट्रॉफी अनावरण समारोह आयोजित किया गया। सनातन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के साथ ही लीग का औपचारिक शुभारंभ हुआ। आयोजकों ने इसे “द ग्रेट डोम ऑफ क्रिकेट” की संज्ञा दी और इसे खेल, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना के संगम के रूप में प्रस्तुत किया।
![]() |
| नई दिल्ली में Sanatan Premier League 2026 का भव्य ट्रॉफी अनावरण समारोह |
पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने किया ट्रॉफी अनावरण:
ट्रॉफी का अनावरण सनातन धर्म के विख्यात कथा वाचक पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि यह लीग केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों का संचार करने का अभियान है।
विशिष्ट अतिथियों ने दी लीग को नई पहचान:
समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर Chetan Sharma, आध्यात्मिक इन्फ्लुएंसर मास्टर अभिन्नव अरोड़ा, बिजनेस कोच अभिनव बिंद्रा और ज्योतिषाचार्य सुमित आचार्य सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने SPL को खेल और संस्कृति के समन्वय की नई पहल बताया।
लीग का उद्देश्य और ट्रायल कार्यक्रम:
लीग के संस्थापक श्री विजय शर्मा हैं, जबकि श्री देव जोशी और श्री आनंद मिश्रा सह-संस्थापक हैं।
SPL का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है जो संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए प्रमुख शहरों में ट्रायल आयोजित किए गए:
जयपुर – 4 फरवरी
देहरादून – 6 फरवरी
सूरत – 8 फरवरी
दिल्ली – 10 फरवरी
मुंबई – 12 फरवरी
लखनऊ – 14 फरवरी
इंदौर – 18 फरवरी
सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
भव्य टूर्नामेंट और प्रसारण:
12 से 15 मार्च 2026 तक इंदौर में भव्य टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। मुकाबलों का प्रसारण प्रमुख खेल चैनलों Sony Ten और Sony TV पर किया जाएगा, जिससे जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
सामाजिक कार्यों में योगदान:
लीग से प्राप्त धनराशि का उपयोग बालिकाओं की शिक्षा, विवाह सहयोग और जरूरतमंद बेटियों की सहायता जैसे सामाजिक कार्यों में किया जाएगा।
खेल, संस्कृति और समाज का संगम:
दिल्ली में हुआ यह ट्रॉफी अनावरण समारोह नई परंपरा की शुरुआत माना जा रहा है। खेल, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के संगम के साथ SPL को क्रिकेट का “महाकुंभ” बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ