Hot Posts

8/recent/ticker-posts

नक्षत्र आरोग्यम मेले में Krish Gems बना आकर्षण का केंद्र, हीलिंग क्रिस्टल्स ने खींची भारी भीड़

By विनय मिश्रा नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे नक्षत्र आरोग्यम मेले के तहत 11 नंबर हॉल में लगे Krish Gems के स्टॉल ने इस बार लोगों के बीच जबरदस्त आकर्षण पैदा कर दिया है। स्टॉल पर प्रदर्शित क्रिस्टल्स, पाइराइट्स और हीलिंग ज्वेलरी को देखने और खरीदने के लिए दिनभर भारी भीड़ उमड़ रही है।

नक्षत्र आरोग्यम मेले में Krish Gems बना आकर्षण का केंद्र, हीलिंग क्रिस्टल्स ने खींची भारी भीड़

Krish Gems के स्टॉल पर सजी रंग-बिरंगी हीलिंग क्रिस्टल पेंडेंट्स और चक्र स्टोन्स की विशाल रेंज लोगों को पहली नजर में ही आकर्षित कर रही है। अलग-अलग प्रकार के नैचुरल क्रिस्टल्स को आकर्षक ढंग से बॉक्स में सजाया गया है, जिन्हें देखकर खासकर युवा, महिलाएं और आध्यात्मिक हीलिंग से जुड़े लोग खास रुचि दिखा रहे हैं।

स्टॉल का एक और बड़ा आकर्षण है नेचुरल पाइराइट्स (Fool’s Gold) का शानदार कलेक्शन। बड़े-बड़े कच्चे पाइराइट स्टोन्स अपनी प्राकृतिक चमक और दमक से लोगों को हैरान कर रहे हैं। माना जाता है कि पाइराइट्स समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक होते हैं, यही कारण है कि इनकी मांग सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है।

नक्षत्र आरोग्यम मेले में Krish Gems बना आकर्षण का केंद्र, हीलिंग क्रिस्टल्स ने खींची भारी भीड़

इसके साथ ही Krish Gems द्वारा पेश की गई हीलिंग ब्रेसलेट्स और जेमस्टोन ज्वेलरी की रेंज भी खास चर्चा में है। अलग-अलग चक्रों और राशियों के अनुसार तैयार किए गए ये ब्रेसलेट्स न केवल आध्यात्मिक लाभ के लिए, बल्कि फैशन के तौर पर भी लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। उचित दाम और प्रमाणिकता के चलते खरीदार बेझिझक खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।

Krish Gems के संचालक पराग वी. पटेल (पप्पू) ने बताया कि खंभात, गुजरात से सीधे सोर्स किए गए ये सभी क्रिस्टल्स और स्टोन्स पूरी तरह नैचुरल हैं। यही वजह है कि हीलर्स, ज्योतिषाचार्य, इंटीरियर डेकोर से जुड़े लोग और क्रिस्टल कलेक्टर्स Krish Gems के स्टॉल को खास तौर पर तलाश कर रहे हैं।

कुल मिलाकर, भारत मंडपम के 11 नंबर हॉल में स्थित Krish Gems का स्टॉल नक्षत्र आरोग्यम मेले का एक प्रमुख आकर्षण बन चुका है, जहां ऊर्जा, आस्था और व्यापार—तीनों का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ