By विनय मिश्रा नई दिल्ली: दिल्ली के कृष्णा नगर लाल क्वाटर में सोना ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। जैसे ही यूट्यूब सुपरस्टार एलविश यादव सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर पहुंचे, पूरा इलाका मानो जश्न में डूब गया। युवाओं की भारी भीड़, मोबाइल कैमरों की फ्लैश लाइट और “एलविश-एलविश” के नारों से माहौल पूरी तरह हाई-एनर्जी नजर आया।
इस खास मौके पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी, निगम पार्षद संदीप कपूर, चर्चित यूट्यूबर सेवन अवेंजर्स, सोशल मीडिया सेंसेशन चंद्रिका ‘वड़ा पाव गर्ल’, अंजलि अरोड़ा, कई अभिनेता, यूट्यूबर्स और इनफ्लुएंसर्स की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। भीड़ की अभूतपूर्व संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सोना ज्वेलर्स के ओनर नीरज सोनी और लोकेश सोनी ने बताया कि उनका मकसद सिर्फ लग्ज़री नहीं, बल्कि आम लोगों तक सोने की ज्वेलरी पहुंचाना है। इसी सोच के साथ उन्होंने 1 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी की खास रेंज लॉन्च की है, ताकि हर वर्ग का ग्राहक अपने सपनों की ज्वेलरी खरीद सके। किफायती दाम, आधुनिक डिज़ाइन और भरोसेमंद क्वालिटी—यही उनकी पहचान है।
नीरज सोनी ने यह भी बताया कि गंगा ज्वेलर्स की कई ब्रांच पहले से मौजूद हैं, लेकिन कृष्णा नगर की यह नई शाखा डिज़ाइन और वैरायटी के मामले में सबसे खास होगी। यहां ग्राहकों को ट्रेंडी, ट्रेडिशनल और डेली-वियर ज्वेलरी की एक से बढ़कर एक रेंज मिलेगी।
जनसैलाब, सेलिब्रिटी ग्लैमर और किफायती गोल्ड ज्वेलरी के कॉन्सेप्ट के साथ संपन्न हुआ यह उद्घाटन समारोह पूरे कृष्णा नगर में चर्चा का केंद्र बना रहा, जहां दूर-दराज से आए लोगों ने भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर जश्न मनाया।




0 टिप्पणियाँ