By विनय मिश्रा नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में विश्वस्तरीय आयोजनों का केंद्र भारत मंडपम इन दिनों स्वाद, सेहत और शुद्धता की अनूठी खुशबू से महक रहा है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हॉल नंबर 11 (नक्षत्र) में लगा Chai Veda और AchalOrg का स्टॉल आगंतुकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
“Sip the Purity” के संदेश के साथ Chai Veda अपने हैंड-पैक्ड, बेहतरीन चाय पत्तियों से तैयार शुद्ध और सुगंधित चाय का अनुभव करा रहा है। स्टॉल पर मौजूद चाय की खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच रही है। चाय प्रेमियों के लिए यह स्टॉल किसी जन्नत से कम नहीं है, जहाँ पारंपरिक स्वाद और आधुनिक गुणवत्ता का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है।
वहीं दूसरी ओर AchalOrg अपने ऑर्गेनिक ड्राई फ्रूट्स और हेल्दी प्रोडक्ट्स के जरिए सेहत के प्रति जागरूक लोगों को आकर्षित कर रहा है। काजू, ड्राई फ्रूट्स और ऑर्गेनिक उत्पादों की शानदार प्रस्तुति स्टॉल को एक प्रीमियम पहचान देती है।
इस स्टॉल की खास बात यह है कि यह Richman Group के सहयोग से संचालित हो रहा है, जो गुणवत्ता, भरोसे और उपभोक्ता संतुष्टि का प्रतीक माना जाता है। आगंतुक न सिर्फ उत्पादों की जानकारी ले रहे हैं, बल्कि चाय और ऑर्गेनिक उत्पादों का प्रत्यक्ष अनुभव भी कर रहे हैं।
हॉल नंबर 11 (नक्षत्र) में स्थित यह स्टॉल लगातार लोगों की भीड़ से घिरा हुआ है और यह साबित कर रहा है कि आज का उपभोक्ता स्वाद के साथ-साथ शुद्धता और सेहत को भी प्राथमिकता दे रहा है।
👉 अगर आप भारत मंडपम आएँ और असली स्वाद व ऑर्गेनिक गुणवत्ता का अनुभव लेना चाहते हैं, तो Chai Veda & AchalOrg का स्टॉल आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ