Hot Posts

8/recent/ticker-posts

अल्ट्रा-लग्ज़री की रफ्तार: 2025 में लेक्सस इंडिया की LM और LX ने मचाया धमाल, बिक्री में 50% उछाल से हाई-एंड मोबिलिटी का नया ट्रेंड

Published by : BST News Desk

बैंगलोर/कर्नाटक: दिनांक 8 जनवरी 2025, लेक्सस इंडिया ने साल 2025 का शानदार समापन किया। कंपनी की अल्ट्रा-लग्ज़री कारों ने जबरदस्त मांग दर्ज की। एलएम और एलएक्स मॉडलों ने साल-दर-साल 50 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करते हुए कुल सेल में लगभग 19 प्रतिशत का योगदान दिया। इससे हाई-एंड अल्ट्रा-लग्ज़री मोबिलिटी की ओर स्थिर रूप से बढ़ती पसंद प्रदर्शित होती है। इस साल लेक्सस के फ्लैगशिप मॉडलों, एलएम और एलएक्स के प्रति ग्राहकों की दिलचस्पी लगातार बनी रही। साथ ही आरएक्स ने कंपनी की वृद्धि में मुख्य भूमिका निभाते हुए कैलेंडर वर्ष 2025 में पिछले साल के मुकाबले 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इस मॉडल ने कुल सेल में 22 प्रतिशत का योगदान दिया। इससे लग्ज़री एसयूवी सेगमेंट में ब्रांड को मजबूती प्रदान करने और बाजार में इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में इस मॉडल की भूमिका प्रदर्शित होती है।

अल्ट्रा-लग्ज़री की रफ्तार: 2025 में लेक्सस इंडिया की LM और LX ने मचाया धमाल, बिक्री में 50% उछाल से हाई-एंड मोबिलिटी का नया ट्रेंड

भारत में लेक्सस पोर्टफोलियो के सर्वोच्च फ्लैगशिप मॉडल, एलएक्स और एलएम उन ग्राहकों के लिए हैं, जो बेजोड़ लग्ज़री के साथ रिफाईनमेंट भी चाहते हैं। एलएम350एच बहुत ही सतर्कता से निर्मित एक मास्टरपीस है, जो अपनी अतुलनीय भव्यता, शानदार डिज़ाईन और असाधारण कम्फर्ट के लिए मशहूर है। इस फ्लैगशिप वाहन को भारतीय बाजार में बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिससे लग्ज़री ट्रैवल की बढ़ती मांग प्रदर्शित होती है। नई लेक्सस एलएम 350एच ने अपनी शुरुआत से ही पूरे देश में लग्ज़री वाहन के प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इससे प्रीमियम ट्रैवल अनुभव के लिए बढ़ती इच्छा प्रदर्शित होती है। इस मॉडल ने फर्स्ट-क्लास ट्रैवल के नए मानक स्थापित कर दिए हैं।

भारतीय बाजार में एलएक्स500डी को काफी मजबूत प्रतिक्रिया मिली है, जिससे ऐसी अल्ट्रा-लग्ज़री एसयूवी की ओर बढ़ता रूझान प्रदर्शित होता है, जो स्वामित्व का असाधारण अनुभव प्रदान करे। अपनी बोल्ड उपस्थिति और अतुलनीय ड्राईविंग अनुभव के साथ एलएक्स 500डी मोबिलिटी के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है। इस वाहन में शानदार लुक और सॉफिस्टिकेटेड डिज़ाईन है। यह बेहतरीन

ऑफ-रोड क्षमताओं के साथ रिफाईंड लग्ज़री और आधुनिक टेक्नोलॉजी पेश करती है। यह उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो एडवेंचर और सॉफिस्टिकेशन एक साथ चाहते हैं। एलएक्स 500डी विभिन्न तरह के मार्गों पर शक्तिशाली और शानदार ड्राईविंग अनुभव के साथ सर्वोच्च आराम और नियंत्रण प्रदान करती है।

हिकारू इकेयुची, प्रेसिडेंट, लेक्सस इंडिया ने कहा, ‘‘2025 में हम अपने ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के लिए उनके आभारी हैं। हमारे हैलो अल्ट्रा-लग्ज़री मॉडलों, एलएक्स और एलएम की मजबूत परफॉर्मेंस लेक्सस में उनका विश्वास प्रदर्शित करती है। इससे ऐसे असाधारण उत्पाद और अनुभव पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता उजागर होती है, जो लगातार सीमाओं को आगे बढ़ाते रहें। 2026 में प्रवेश करते हुए हम भारत में लग्ज़री वाहनों के परिदृश्य के प्रति उत्साहित हैं। हम और ज्यादा आकर्षक पेशकश और यादगार अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित रहेंगे।’’

लेक्सस के स्वामित्व के अनुभव में लेक्सस इंडिया के सिग्नेचर बेनेफिट्स का सहयोग मिलता रहेगा, जिनमें लेक्सस लग्ज़री केयर, 8 साल की वाहन वॉरंटी, लेक्सस लग्ज़री केयर सर्विस पैकेज (कम्फर्ट, रिलैक्स और प्रीमियर) तथा 5 साल की रोडसाईड असिस्टैंस शामिल है, जो मन की पूरी शांति प्रदान करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है।

नियम व शर्तें लागू। अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने स्थानीय लेक्सस डीलर से संपर्क करें या अपनी नई कार के साथ मिला वॉरंटी मैनुअल देखें। संदर्भ: लेक्सस इंडिया ने नई लेक्सस LM 350h पेश की - लेक्सस इंडिया का पिछला संचार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ