By विनय मिश्रा नई दिल्ली: दिनांक 10 जनवरी 2026, टेक्नोलॉजी की दुनिया में आज भारत ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया, जब एसर इंडिया ने राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में एक पावर-पैक्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस और CES Innovation Experience Zone का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन न केवल तकनीक प्रेमियों के लिए खास रहा, बल्कि भारत के डिजिटल भविष्य की झलक भी पेश करता नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत एसर इंडिया के प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हरीश कोहली के संबोधन से हुई, जिन्होंने भारत में एसर की मजबूत उपस्थिति, नवाचार की दिशा और आने वाले वर्षों की रणनीति पर प्रकाश डाला। इसके बाद एसर इंक. के पैन-एशिया पैसिफिक ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट एंड्रयू होउ ने कीनोट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से ग्लोबल टेक ट्रेंड्स और एसर की भविष्य की सोच साझा की।
इस भव्य आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण रहा CES Innovation Experience Zone, जहां पहली बार भारत में एसर की क्रांतिकारी तकनीकों को एक ही मंच पर प्रदर्शित किया गया। इस ज़ोन में एआई-पावर्ड पीसी, हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग डिवाइसेज़, स्मार्ट कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस्ड स्मार्ट अप्लायंसेज़ ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
एसर ग्रुप के विभिन्न देशों के कंट्री हेड्स ने भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह दिखाया कि कैसे एसर ‘Make in India’ और डिजिटल इंडिया विज़न के साथ तालमेल बिठाकर भारत को ग्लोबल टेक हब बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
यह आयोजन केवल एक प्रोडक्ट शोकेस नहीं, बल्कि भारत में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, स्मार्ट लाइफस्टाइल और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन भविष्य की मजबूत नींव साबित हुआ। एसर ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाले समय में भारत उसकी ग्लोबल इनोवेशन स्ट्रैटेजी का एक अहम केंद्र रहने वाला है।

0 टिप्पणियाँ