Hot Posts

8/recent/ticker-posts

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026: भारत की सैन्य शौर्य को समर्पित दुनिया का सबसे बड़ा पाठक उत्सव

By चंदन शर्मा नई दिल्ली: दिनांक 08 जनवरी 2026, दुनिया का सबसे बड़ा बी2सी (B2C) पुस्तक मेला नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (NDWBF) 2026 अपने 53वें संस्करण के साथ राजधानी दिल्ली में लौट आया है। यह भव्य आयोजन 10 से 18 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। मेले का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT), भारत द्वारा शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत किया जा रहा है, जबकि आईटीपीओ (India Trade Promotion Organisation) सह-आयोजक है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में 35 से अधिक देशों के 1,000+ प्रकाशक, 600 से ज्यादा कार्यक्रम, 1,000+ वक्ता भाग लेंगे और अनुमान है कि 20 लाख से अधिक पाठक व दर्शक मेले में पहुंचेंगे।

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026: भारत की सैन्य शौर्य को समर्पित दुनिया का सबसे बड़ा पाठक उत्सव

पहली बार निःशुल्क प्रवेश:

NDWBF 2026 में पहली बार प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, जो पुस्तकों और ज्ञान को आम जनता तक सुलभ बनाने की दिशा में NBT की बड़ी पहल है। मेले का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किया जाएगा, जिसमें कतर और स्पेन के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

मुख्य आकर्षण: भारतीय सैन्य इतिहास पर थीम पवेलियन:

इस वर्ष का केंद्रीय आकर्षण है “Indian Military History: Valour and Wisdom @75” थीम पवेलियन। लगभग 1,000 वर्ग मीटर में फैला यह 360-डिग्री इमर्सिव अनुभव भारत की सेना, नौसेना और वायुसेना के साहस, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में योगदान को समर्पित है।

पवेलियन में:

500+ पुस्तकें,

क्यूरेटेड प्रदर्शनी, पोस्टर, डॉक्यूमेंट्री और इंस्टॉलेशन

अर्जुन टैंक, INS विक्रांत और LCA तेजस की प्रतिकृतियां

21 परमवीर चक्र विजेताओं को श्रद्धांजलि

1947 के युद्ध से लेकर हालिया सैन्य अभियानों तक की ऐतिहासिक झलकियां

100+ विशेष कार्यक्रम:

मेले में 100 से अधिक थीम आधारित सत्र, पैनल चर्चा और पुस्तक विमोचन होंगे, जिनमें देश के जाने-माने रक्षा विशेषज्ञ, लेखक और युद्ध नायक शामिल होंगे। इनमें जनरल वी.के. सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ, कर्नल एस.सी. त्यागी, मेजर जनरल इयान कार्डोजो, एयर मार्शल विक्रम सिंह, एयर मार्शल नारायण मेनन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इन सत्रों का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, देशभक्ति और सेवा की भावना से प्रेरित करना है। साथ ही वंदे मातरम् के 150 वर्ष और सरदार वल्लभभाई पटेल @150 पर विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय सहभागिता:

NDWBF 2026 में कतर (Guest of Honour Country) और स्पेन (Focus Country) होंगे। इसके अलावा रूस, जापान, फ्रांस, पोलैंड, ईरान, कजाकिस्तान, हंगरी, चिली सहित कई देशों की भागीदारी रहेगी।

पहली बार जापान से 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत-जापान पब्लिशर्स मीट एंड ग्रीट में हिस्सा लेगा। साथ ही Reading India Samvaad 2026 के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने पर मंथन होगा।

लेखक, सांस्कृतिक संध्या और परिवारों के लिए खास आयोजन:

मेले में पियूष मिश्रा, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, कैलाश सत्यार्थी, दुर्जॉय दत्ता, जया किशोरी, रिक्की केज सहित कई प्रसिद्ध हस्तियां शिरकत करेंगी।

शामें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना बैंड, मंगनियार कलाकारों और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी होंगी।

किड्ज़ एक्सप्रेस (हॉल-6) में बच्चों के लिए कहानी सत्र, थिएटर, कला-कौशल, वैदिक गणित और बाल लेखक संवाद आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय (ReP) के माध्यम से 6,000+ निःशुल्क ई-बुक्स भी उपलब्ध होंगी।

प्रकाशन उद्योग के लिए मंच:

CEO Speak

New Delhi Rights Table

Authors’ Lounge

ये मंच भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों, लेखकों और अनुवादकों को आपस में जोड़ेंगे।

हॉल विवरण:

हॉल 2: भारतीय भाषाएं व लेखक मंच

हॉल 3: भारतीय भाषा प्रकाशक व राइट्स टेबल

हॉल 4: अंतरराष्ट्रीय पवेलियन

हॉल 5: थीम पवेलियन व जनरल पब्लिशर्स

हॉल 6: चिल्ड्रन्स पवेलियन

एम्फीथिएटर: सांस्कृतिक कार्यक्रम

मीडिया के लिए महत्वपूर्ण सूचना:

मीडिया एंट्री गेट 5A, भारत मंडपम से होगी।

मीडिया पास प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

अपने विशाल स्वरूप, निःशुल्क प्रवेश और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के साथ नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 भारतीय पढ़ने की संस्कृति को नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ