Hot Posts

8/recent/ticker-posts

44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रदर्शित हुई महिला सैनिकों के लिए तैयार बुलेटप्रूफ जैकेट — डिफेंस टेक्नोलॉजी में अभूतपूर्व कदम

By विनय मिश्रा नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) इस वर्ष रक्षा नवाचार का बड़ा केंद्र बना रहा। मेले के Defence Pavilion में Troop Comforts Limited (TCL) ने अपना स्टॉल लगाकर अपने उन्नत रक्षा उपकरणों की विशिष्ट प्रदर्शनी की, जिसने आगंतुकों और विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रदर्शित हुई महिला सैनिकों के लिए तैयार बुलेटप्रूफ जैकेट — डिफेंस टेक्नोलॉजी में अभूतपूर्व कदम

इसी पवेलियन में TCL द्वारा प्रस्तुत की गई महिला सैनिकों के लिए विशेष Bullet proof-Proof Protective Jacket सबसे बड़ी चर्चा का विषय बनी।

Bharat Shikhar Times के रिपोर्टर द्वारा लिए गए इंटरव्यू में कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि यह जैकेट महिला सैनिकों की शारीरिक संरचना को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है और युद्ध के दौरान खून, जैविक खतरों तथा उच्च-जोखिम वाली परिस्थितियों से सुरक्षा प्रदान करती है।

TCL ने इस अवसर पर यह भी बताया कि उन्होंने सुरक्षा तकनीक को और उन्नत करते हुए Bullet proof-Proof Shoes और Bullet proof Nehru Jacket भी विकसित किए हैं। ये सभी उत्पाद आधुनिक परिस्थितियों में सैनिकों और VIP सुरक्षा कर्मियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

प्रतिनिधि ने कहा—

“महिला सैनिक देश की सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है, और यह जैकेट उसी दिशा में हमारा योगदान है।”

कंपनी के अनुसार, सभी उत्पाद पूरी तरह Make in India तकनीक पर आधारित हैं और इंटरनेशनल टेस्टिंग स्टैंडर्ड के अनुसार प्रमाणित किए गए हैं। इनका प्रदर्शन Defence Pavilion में काफी आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ सैन्य अधिकारियों, विशेषज्ञों और आम दर्शकों ने इन तकनीकों में गहरी रुचि दिखाई।

TCL ने बताया कि बुलेटप्रूफ जैकेट सहित सभी नए उत्पाद जल्द ही भारतीय रक्षा बलों के ट्रायल के लिए भेजे जाएंगे। सफल ट्रायल के बाद ये उपकरण महिला सैनिकों और विशेष बलों के लिए एक मानक सुरक्षा गियर बन सकते हैं। यह भारत के रक्षा निर्माण क्षेत्र को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में और मजबूत बनाएगा।

44वें व्यापार मेले में TCL की इस प्रस्तुति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब रक्षा उपकरणों के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सक्षम बन रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ