Hot Posts

8/recent/ticker-posts

भूमि पूजा के साथ शुरू हो गई श्री केशव रामलीला कमेटी NSP पीतमपुरा की तैयारी

By विनय मिश्रा नई दिल्ली: दिल्ली में धर्म और संस्कृति की इस अद्भुत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, श्री केशव रामलीला कमेटी (NSP पीतमपुरा) द्वारा आयोजित भव्य सम्पूर्ण रामलीला एवं दशहरा महोत्सव 2025 के भूमि पूजन 6 सितंबर डीडीए ग्राउंड नेताजी सुभाष पैलेस में रखा गया। श्री केशव रामलीला कमेटी N S P पीतमपुरा का भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत कई गणमान्य अतिथियों के अलावा हजारों रामभक्तो ने भाग लिया। 

भूमि पूजा के साथ शुरू हो गई श्री केशव रामलीला कमेटी NSP पीतमपुरा की तैयारी

देश की प्रख्यात श्री केशव रामलीला कमेटी ( NSP पीतमपुरा ) का भूमि पूजन समारोह भव्य रूप से डीडीए ग्राउंड एनसीपी पीतमपुरा में संपन्न हुआ।

कमेटी के अध्यक्ष एवं मॉडल टाऊन भाजपा विधायक ने पत्रकार को बताया कि इस वर्ष का भव्य रामलीला मंचन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगा तथा दशहरा पर्व 2 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा।

भूमि पूजा के साथ शुरू हो गई श्री केशव रामलीला कमेटी NSP पीतमपुरा की तैयारी

भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर वृंदावन, मथुरा और दिल्ली के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना सम्पन्न की गई। कमेटी अध्यक्ष अशोक गोयल ने सभी अतिथियों का पटका, स्मृति-चिन्ह और शक्ति का प्रतीक गदा भेंटकर सम्मान किया।

मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा—“श्री केशव रामलीला कमेटी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखे हुए है। यह न केवल प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन करती है, बल्कि सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों में भी सक्रिय है। दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि रामलीलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए। इसलिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी द्वारा इसके लिए सभी परमिशन हेतु सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा।”

भूमि पूजा के साथ शुरू हो गई श्री केशव रामलीला कमेटी NSP पीतमपुरा की तैयारी

अशोक गोयल ने दिल्ली सीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला दिल्ली की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है, इसलिए इसे और अधिक भव्य व सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब हर समिति को रामलीला मंचन हेतु 1200 यूनिट बिजली मुफ़्त उपलब्ध कराई जाएगी। बिजली कनेक्शन के लिए पहले की तुलना में अब केवल 25 प्रतिशत सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा। साथ ही, इस बार सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है जिससे समितियों को एनओसी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।आयोजन स्थलों पर सफाई, फॉगिंग, शौचालय और कूड़ा प्रबंधन की समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा, वहीं फायर ब्रिगेड, पुलिस और ट्रैफिक प्रबंधन की भी पुख्ता व्यवस्था रहेगी। साथ ही, रामलीला समितियों से यह अपील की गई कि वे इस मंच के माध्यम से वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी उत्पादों, स्वच्छता, जल संरक्षण और हरित दिल्ली जैसे संदेशों का भी व्यापक प्रसार करें।

साथ ही उन्होंने बताया कि डांडिया नाइट के साथ कन्हैया मित्तल के भजन भी सुनने को मिलेंगे। श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने बताया कि रामलीला ने हमारी संस्कृति और परम्पराओं को संजोकर रखा है। इन दिनों शहर से लेकर देहात तक अलग-अलग कमेटियों की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। दिल्ली होने वाली कई रामलीलाओं का इतिहास काफी पुराना है। जैसे- जैसे समय बदल रहा है आयोजनों का स्वरूप भी बदल रहा है। पहले की तुलना में अब रामलीला काफी हाईटक हो गई है। पहले स्थानीय कलाकार अभिनय करते थे। अब इनका स्थान टीवी सीरियल और थियेटर करने वाले कलाकारों ने ले लिया है। पहले कलाकार बिना माइक और स्पिकरों के ही अभिनय किया करते थे। अब माइक्रो फोन का इस्तेमाल किया जाता है। हमारी राम लीला में भी दर्शको को थियेटर वाली फिलींग आयेगीं।हमने टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल किया है जो आप का मन मोह लेगी।

रामलीला मैदान में सैकड़ों गाडियों के पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। सैकड़ों लोगों के बैठने की व्यवस्था भी रहेगी, वहीं मेले का भी आयोजन किया जाएगा। रामलीला मैदान में जगह जगह एलईडी स्क्रील लगाई जाएगी, जिससे लोग रामलीला देख सकें। श्री केशव रामलीला कमेटी एनएसपी पीतमपुरा के भूमि पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। श्री केशव रामलीला कमेटी द्वारा डांडिया नाईट, मेला सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई स्टॉल लगाए जाएंगें। मेले में हर प्रकार के झूले होंगे, जो कि बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगें। भूमि पूजन समारोह में कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ