Hot Posts

8/recent/ticker-posts

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी बहुत ही शर्मनाक घटना: आर डी पुरी

 Published by : BST News Desk

शिवसेना युवा मोर्चा की मीटिंग को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी और राष्ट्रीय चेयरमैन एस डी पुरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोलकाता में जो महिला डॉक्टर मौमिता देबनाथ के साथ घिनौनी घटना घटी है उस से पूरे देश में आक्रोश की लहर है। पार्टी प्रधान आर डी पुरी ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं को बहुत ही सम्मान की नजर से देखा जाता है।

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी बहुत ही शर्मनाक घटना: आर डी पुरी

भारत जैसे पवित्र देश में महिलाएं हर कित्ते से जुड़ी हुई है चाहे वो देश में बड़े से बड़ा ओहदा ही क्यों न हो हर जगह नारी शक्ति का योगदान होता है। उन्होंने कहा कि अब कोलकाता जैसी एक और हैवानियत बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई वहां 9वीं कलास की 14 साल की दलित नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना घटी है जो देश व समाज के लिए बहुत ही कलंकित करने वाली घटना है। वहीं पार्टी के चेयरमैन एस डी पुरी ने कहा कि बेटियों अपनी संस्कृति को पहचानो सही गलत का निर्णय लेना सीखो Instagram, you tube और भी कई apps के साथ साथ आत्मरक्षा के गुण भी सीखो पोष्टिक आहार लो ऐसी बनो ताकि कोई तुम्हें देखने तक कि भी हिम्मत ना करे आगे निर्णय आपके हाथ में है रानी लक्ष्मीबाई बनों झाँसी की रानी बनों अपनी रक्षा के साथ साथ देश का नाम रौशन करो।

वहीँ उन्होंने कहा कि हमारे देश में नारी शक्ति को बहुत ही सम्मान की नजर से देखा जाता है व पूजा जाता है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन बेटियों के अपराधियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दी जाए तांकि हर महिला अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ