By विनय मिश्रा नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में प्रतिभाओं को नई पहचान देने के उद्देश्य से पी.बी. इवेंट ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित "उड़ान - किड्स एंड टीन टैलेंट शो सीजन 6" की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। टीचर्स डे स्पेशल के रूप में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम संगीत, नृत्य और फैशन की दुनिया में उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर देगा।
इस आयोजन में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया सपोर्टिंग पार्टनर की भूमिका निभाएगी और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित व्यक्तियों को विशेष अवार्ड प्रदान करेगी।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि उन बच्चों, युवाओं और प्रतिभाशाली लोगों को एक प्रतिष्ठित मंच उपलब्ध कराना है, जिनके पास हुनर तो है लेकिन अवसर सीमित हैं। संस्था का मानना है कि समाज में हर वह व्यक्ति शिक्षक है जो किसी के जीवन को बेहतर दिशा देने का कार्य करता है।
कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 6 सितंबर 2026 को रेडिसन ब्लू होटल, द्वारका (नई दिल्ली) में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री शीबा और आशा फ्रीड विशेष अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।
प्रतियोगिता में 3 वर्ष से 19+ वर्ष तक के प्रतिभागी तथा इच्छुक वयस्क भी गायन, नृत्य और फैशन शो जैसी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा ले सकेंगे। इसके अलावा डिजाइनर और मेकअप आर्टिस्ट भी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
संस्था की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाओं तक इस मंच की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। आयोजकों का कहना है कि इस सीजन में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
इसके साथ ही कंपनियों और संस्थानों को गिफ्ट पार्टनर, स्टॉल पार्टनर तथा अन्य सहयोगी के रूप में जुड़ने का भी अवसर दिया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम को और व्यापक बनाया जा सके।
पी.बी. इवेंट ट्रस्ट का मानना है कि "उड़ान" केवल एक टैलेंट शो नहीं, बल्कि सपनों को नई पहचान देने और भविष्य के कलाकारों को आगे बढ़ाने का एक सशक्त अभियान है। यही वजह है कि यह मंच हर वर्ष नई प्रतिभाओं को अवसर देने के साथ-साथ समाज में शिक्षा, कला और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का संदेश भी देता है।

0 टिप्पणियाँ