Hot Posts

8/recent/ticker-posts

Bharat Tex 2026: Giriraj Singh का बड़ा ऐलान, India बनेगा Global Textile Hub, 130+ देशों की रिकॉर्ड भागीदारी

By प्रदीप कुमार नई दिल्ली: दिनांक 14 जुलाई 2026, माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत के प्रमुख ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट 'भारत टेक्स 2026' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि 'भारत टेक्स' ने सिर्फ़ तीन संस्करणों में ही व्यापार, निवेश, नवाचार और नीति पर चर्चा के लिए ग्लोबल मंच का रूप ले लिया है। यह भारत की विनिर्माण क्षमता, पॉलिसी इकोसिस्टम और दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं में ग्लोबल टेक्सटाइल इंडस्ट्री के भरोसे को दिखाता है। 

नई दिल्ली के भारत मंडपम में Bharat Tex 2026 का उद्घाटन करते केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, कार्यक्रम में देश-विदेश के टेक्सटाइल उद्योग प्रतिनिधि मौजूद।

माननीय प्रधानमंत्री के '5F' विज़न (फार्म से फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन तक) का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 'भारत टेक्स' भारतीय उद्यमों को ग्लोबल बाज़ार से जोड़ने और इंटरनेशनल टेक्सटाइल वैल्यू चेन में भारत की स्थिति को मज़बूत करने वाला एक सशक्त मंच बन गया है। उन्होंने कहा, "दुनिया को सिर्फ़ एक सप्लायर की ज़रूरत नहीं है – उसे बड़े पैमाने पर इनोवेशन करने वाले भरोसेमंद पार्टनर की ज़रूरत है। सस्टेनेबल और सर्कुलर फाइबर से लेकर स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और टेक्निकल टेक्सटाइल तक, भारत टेक्सटाइल के भविष्य की अगुवाई कर रहा है।"

इस क्षेत्र के विकास की नींव रखने वाली नीति का ज़िक्र करते हुए वस्त्र मंत्री ने कहा कि देश भर में सात पीएम मित्र' मेगा टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें लगभग 70,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है और इनसे 21 लाख से ज़्यादा नौकरियां उपलब्ध होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 'प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव' (PLI) स्कीम से मैन-मेड फाइबर, टेक्निकल टेक्सटाइल और हाई-वैल्यू गारमेंटिंग में निवेश आ रहा है, और 'समर्थ' स्कीम के तहत 5 लाख से ज़्यादा लोगों को कुशल बनाया गया है, जिनमें से लगभग 88% महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों से भारत का टेक्सटाइल इकोसिस्टम ऐसे ग्लोबल स्तर पर कॉम्पिटिटिव प्रतिस्पर्धी विनिर्माण आधार में बदल रहा है जो ज़्यादा निवेश आकर्षित करने, निर्यात बढ़ाने और उत्कृष्ट नौकरियां उपलब्ध करने में सक्षम है।

Bharat Tex 2026, Giriraj Singh, Textile Industry, India Textile, Bharat Mandapam, Textile Expo, Global Textile Hub, Ministry of Textiles, PM MITRA, PLI Scheme, Textile News, New Delhi, Business News, India Manufacturing

इस दुनिया के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन इवेंट में रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय भागीदारी देखी गई। वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से 'भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन' (BTTF) द्वारा आयोजित इस इवेंट में 130 से ज़्यादा देशों के 6,000 से ज़्यादा खरीदार और 1.3 लाख से ज़्यादा ट्रेड विज़िटर शामिल हुए। 1.6 मिलियन वर्ग फुट से ज़्यादा जगह में फैले इस इवेंट में 20,000 से ज़्यादा टेक्सटाइल उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यह इवेंट भरोसेमंद ग्लोबल सोर्सिंग डेस्टिनेशन और मज़बूत, टिकाऊ व इनोवेशन-आधारित टेक्सटाइल वैल्यू चेन में रणनीतिक साझेदार के तौर पर भारत की उभरती हुई भूमिका को फिर से साबित करता है।

उद्घाटन समारोह में कपड़ा राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा; कपड़ा मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव; भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी; 'भारत टेक्स' आयोजन समिति के चेयरमैन नरेन गोयनका और को-चेयरमैन भद्रेश डोडिया; सहयोगी राज्यों के मंत्री और अधिकारी; ग्लोबल खरीदार; सोर्सिंग प्रमुख; इंडस्ट्री लीडर्स; निर्यातक; निवेशक और अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल इकोसिस्टम के प्रतिनिधि शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ