Hot Posts

8/recent/ticker-posts

Akshara Singh ने Delhi में The Opulent Luxury Salon का Grand Opening किया, Trisha और Divas को दी शुभकामनाएं

By विनय मिश्रा नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एम्बिएंस मॉल में ‘द ओपुलेंट (The Opulent) लग्ज़री सैलून’ के भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

दिल्ली के एम्बिएंस मॉल में The Opulent Luxury Salon के ग्रैंड लॉन्च के दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह, त्रिशा और दिवस के साथ।

सैलून के रिलॉन्च के अवसर पर अक्षरा सिंह ने त्रिशा और दिवस जी को दिल से बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सैलून की शानदार सजावट, आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ‘द ओपुलेंट’ दिल्ली के ब्यूटी और लाइफस्टाइल सेगमेंट में एक नया मानक स्थापित करेगा।

कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। उनके पहुंचते ही मेहमानों और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शानदार लॉन्च, लग्ज़री इंटीरियर और हाई-एंड ब्यूटी कॉन्सेप्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। फैशन, ग्लैमर और लाइफस्टाइल की दुनिया से जुड़े लोगों ने इसे राजधानी के प्रीमियम ब्यूटी डेस्टिनेशन के रूप में उभरती नई पहचान बताया।

यह ग्रैंड ओपनिंग इवेंट बुधवार, 15 जुलाई को शाम 5 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य अतिथि, फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।

‘द ओपुलेंट’ लक्ज़री सैलून अपने ग्राहकों को अत्याधुनिक ब्यूटी ट्रीटमेंट्स, हेयर स्टाइलिंग और स्किन केयर सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी मेहमानों ने सैलून के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और त्रिशा व दिवस जी को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ