Hot Posts

8/recent/ticker-posts

नई दिल्ली में सजा भारतीय कला और संस्कृति का भव्य उत्सव | Kala Sanskriti Utsav 2026 में देशभर के कलाकारों ने जीता दिल!

By विनय मिश्रा नई दिल्लीनृत्यकल्प डांस एकेडमी द्वारा लाजपत भवन ऑडिटोरियम में “कला संस्कृति उत्सव 2026 सीज़न-3” के अंतर्गत नेशनल एवं स्टेट लेवल आर्ट, डांस एवं सिंगिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

नई दिल्ली के लाजपत भवन में आयोजित Kala Sanskriti Utsav 2026 में कलाकार नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए।

प्रतियोगिता में बच्चों एवं युवाओं ने नृत्य, गायन और कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना तथा युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। कला संस्कृति उत्सव निर्णायक जजों में लखनऊ से आए कत्थक, लोक नृत्य एवं सेमी क्लासिकल डांस के मास्टर गोविंद चौधरी, भरतनाट्यम कथक गुरु डॉ रजनी राव, कथक गुरु नीपा घोष एवं फोक सेमी क्लासिकल में पूनम सिंह रहीं।

नृत्य कल्प डांस एकेडमी की फाउंडर एवं कार्यक्रम की संयोजिका आचार्य कल्पना ने बताया कि हम भारतीय संस्कृति और कला को भारत सरकार के सहयोग से विगत कई वर्षों से देश-विदेश में प्रचार प्रसार करते आ रहे हैं और हम कला संस्कृति उत्सव को देश के अन्य राज्यों में भी आयोजित करेंगे । हमारा उद्देश्य है कि भारतीय नाट्य एवं कला से आज की युवा पीढ़ी को जोड़ना और अपनी सनातनी पहचान को विश्व में दोबारा स्थापित करना।

डांस अकैडमी के कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छा प्रबंध किया । कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति से जुड़े कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को समाज और संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण बताया। पूरे आयोजन में दर्शकों का उत्साह देखने योग्य रहा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ