Hot Posts

8/recent/ticker-posts

Ambedkar Jayanti 2026: Dr. B. R. Ambedkar के संघर्ष से प्रेरणा लेने का संकल्प दिवस – Alok Kumar का बड़ा संदेश, महू में जुटी लाखों की भीड़

Published by : BST News Desk

महू (मध्यप्रदेश), अप्रैल 14, 2026: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने भारत रत्न डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर  की जयंती के अवसर पर डॉ. अंबेडकर नगर (महू), जिला इंदौर में आयोजित समारोह में सहभागिता की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हर वर्ष बाबा साहेब का जन्मदिन पर उनके जीवन को उनके संघर्ष  को और उसमें से निकले उनके जीवन के आदर्शों को जीने का संकल्प करने का दिन है।

महू में Ambedkar Jayanti 2026 समारोह के दौरान Dr. B. R. Ambedkar को नमन करते हुए Mohan Yadav और मंच पर मौजूद अतिथि

बाबा साहेब को संविधान लिखने की जिम्मेदारी उनकी योग्यता के कारण मिली है। उन्होंने समानता का संकल्प लिया था, इस संकल्प के कारण धारा 17 में लिखा गया था छुआछूत को समाप्त किया जाए। अगर पूरे देश में एक भी घटना ऐसी होती है, जिसमें जाति के नाम पर अन्याय होता है तो वह पूरे देश के लिए शर्म की बात होगी। जब तक थोड़ा भी कही भेदभाव शेष है, तब तक आरक्षण की आवश्यकता है। संविधान में जो लिखा है वह हम सबको स्वीकार है। जब तक समाज का एक बड़ा हिस्सा आर्थिक, शैक्षणिक, उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में पिछड़ा रहेगा जब तक समानता नहीं आएगी 

कार्यक्रम को मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने संबोधन में बाबा साहिब को नमन करते हुए लाखों की संख्या में उपस्थित जन समूह को उनके मार्ग का अनुगामी बनने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर भारत की केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर जी, महू विधायक उषा ठाकुर, विहिप प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव जी एवम अनेकों पदाधिकारी के साथ में लाखों की संख्या में बाबा साहब के अनुयाई उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ