Hot Posts

8/recent/ticker-posts

सफदरजंग अस्पताल में संवेदनशील पहल: अनुकंपा नियुक्ति के तहत 16 कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, निदेशक ने दिलाया सेवा का संकल्प

By विनय मिश्रा नई दिल्लीदेश के प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल सफदरजंग अस्पताल में मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। अस्पताल में अनुकंपा नियुक्ति योजना के अंतर्गत 06 लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) एवं 10 मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

सफदरजंग अस्पताल में संवेदनशील पहल: अनुकंपा नियुक्ति के तहत 16 कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, निदेशक ने दिलाया सेवा का संकल्प

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बंसल ने स्वयं नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति योजना का मूल उद्देश्य उन परिवारों को सहारा देना है, जो किसी आकस्मिक या कठिन परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि प्रभावित परिवारों को सम्मान के साथ जीवनयापन का अवसर भी देती है।

सफदरजंग अस्पताल में संवेदनशील पहल: अनुकंपा नियुक्ति के तहत 16 कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, निदेशक ने दिलाया सेवा का संकल्प

डॉ. बंसल ने नवनियुक्त कर्मचारियों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सफदरजंग अस्पताल की पहचान उत्कृष्ट रोगी सेवा और अनुशासन के लिए है, जिसे बनाए रखना प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने रोगी सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।

सफदरजंग अस्पताल में संवेदनशील पहल: अनुकंपा नियुक्ति के तहत 16 कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, निदेशक ने दिलाया सेवा का संकल्प

कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बाम्बा ने नवनियुक्त कर्मियों को संस्थान की कार्यसंस्कृति से अवगत कराते हुए अनुशासन, टीमवर्क और पेशेवर व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं अपर चिकित्सा अधीक्षक (AMS) डॉ. रेखा तिर्की ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, जिम्मेदारी और सेवा भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सफदरजंग अस्पताल में संवेदनशील पहल: अनुकंपा नियुक्ति के तहत 16 कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र, निदेशक ने दिलाया सेवा का संकल्प

इस अवसर पर गणेश कुमार (डीडीए) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का समापन नवनियुक्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना के साथ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ