Hot Posts

8/recent/ticker-posts

नववर्ष पर राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) की संगठनात्मक मजबूती, पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया को मिली जिला यूथ संगठन मंत्री की अहम जिम्मेदारी

Published by : BST News Desk

फतेहपुर/उत्तरप्रदेश : नववर्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) ने संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा जी के सशक्त नेतृत्व में यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की मंशा से लिया गया है।

नववर्ष पर राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) की संगठनात्मक मजबूती, पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया को मिली जिला यूथ संगठन मंत्री की अहम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह एवं नियुक्ति प्रभारी महेश सिसोदिया जी की सहमति से फतेहपुर जिले से पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया को जिला यूथ संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा होते ही जिले भर के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया लंबे समय से युवाओं के बीच सक्रिय रहकर सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। उनकी नियुक्ति को युवा शक्ति को संगठित करने और पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि भदौरिया अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ निर्वहन करेंगे, जिले में संगठन को और अधिक मजबूती देंगे तथा युवाओं को राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) से जोड़कर उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ