Hot Posts

8/recent/ticker-posts

लोनी बॉर्डर में लूट का बड़ा खुलासा: स्वाट टीम की कार्रवाई में 6 शातिर गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद

By विनय मिश्रा नई दिल्लीगाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की स्वाट टीम (ग्रामीण जोन) और थाना लोनी बॉर्डर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छह शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की 67,500 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त दो डंडे और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में सक्रिय लुटेरों के गिरोह पर बड़ी और निर्णायक चोट माना जा रहा है।

लोनी बॉर्डर में लूट का बड़ा खुलासा: स्वाट टीम की कार्रवाई में 6 शातिर गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार यह घटना 16 जनवरी 2026 की शाम की है। लालबाग सब्जी मंडी के पास गंगे मार्बल्स नाम से दुकान चलाने वाले केसरी सिंह, अपने नौकर रवि के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों के सिर पर डंडों से वार किया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए। बैग में ढाई से तीन लाख रुपये होने की जानकारी सामने आई थी।

लोनी बॉर्डर में लूट का बड़ा खुलासा: स्वाट टीम की कार्रवाई में 6 शातिर गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद

घटना के बाद 18 जनवरी को थाना लोनी बॉर्डर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नरेट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस की विशेष टीमें गठित कीं।

लगातार सुराग जुटाने और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद 22 जनवरी 2026 को स्वाट टीम ग्रामीण जोन और लोनी बॉर्डर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्त अमन गुर्जर, मोनू गुप्ता, वसीम, हर्ष, फैसल उर्फ फैज और मयंक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही मिलकर लूट की योजना बनाई थी और वारदात को अंजाम दिया था।

लोनी बॉर्डर में लूट का बड़ा खुलासा: स्वाट टीम की कार्रवाई में 6 शातिर गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद

आरोपियों ने बताया कि लूट के बाद घबराहट में उन्होंने अधिकांश रकम कीकर की झाड़ियों में छिपा दी थी और आज उसी पैसे के बंटवारे के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया।

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर लूट के 67,500 रुपये नकद, दो डंडे और घटना में प्रयुक्त एक पल्सर तथा एक टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि करीब पांच हजार रुपये आरोपी पहले ही खाने-पीने और मौज-मस्ती में खर्च कर चुके थे। लूट का बैग फेंक दिया गया था, जबकि बैग में मौजूद चेक को फाड़कर नाले में और अन्य कागजात व दवाइयां रास्ते में फेंक दी गई थीं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान इस गिरोह के तीन अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ