Published by : BST News Desk
पुणे/महाराष्ट्र: पुणे में 27 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित 43वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में दिल्ली स्टेट को रिप्रेजेंट करते हुए दिल्ली, सर्विसेज़ और आर्मी टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। दिल्ली की ओर से भोपाल सिंह, नरेश कलवाणिया, भूपेंद्र सिंह, कपिल सिंह, राहुल नयन, अभिषेक, अनूप की जोड़ी तथा हरप्रीत सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेन लाइटवेट फोर इवेंट में कांस्य पदक और मेन एट इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। इस टीम का मार्गदर्शन कोच विकास सिंह द्वारा किया गया।
इसके साथ ही सर्विसेज़ और आर्मी टीम की ओर से राजपूताना राइफल्स के जवानों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। सर्विसेज़ टीम ने कुल तीन स्वर्ण पदक, जबकि आर्मी टीम ने चार रजत पदक प्राप्त किए। स्वर्ण पदक विजेताओं में अग्निवीर नितिन (सर्विसेज़), बाबूलाल यादव (सर्विसेज़), मनजीत व रोहित की जोड़ी (मेन फोर एक्स – सर्विसेज़) तथा रवि (सर्विसेज़) शामिल रहे।
रजत पदक विजेताओं में अग्निवीर हर्ष (आर्मी), उज्ज्वल (लाइटवेट डबल), धनंजय (मेन फोर एक्स), कुलवीर (मेन पेयर) तथा लोकेश (मेन एट) शामिल रहे। इस शानदार उपलब्धि से राजपूताना राइफल्स और दिल्ली स्टेट का नाम रोशन हुआ है।
0 टिप्पणियाँ