Hot Posts

8/recent/ticker-posts

IITF 2025 भारत मंडपम में चमका AWEIL का स्टॉल: स्नाइपर से लेकर एडवांस वेपन्स तक सबका जलवा

By विनय मिश्रा नई दिल्लीभारत मंडपम, नई दिल्ली (44वां व्यापार मेला) इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों के गौरवशाली इतिहास और 2021 में हुए निगमकरण के बाद गठित AWEIL (Advance Weapons and Equipment India Ltd.) ने इस वर्ष भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।

IITF 2025 भारत मंडपम में चमका AWEIL का स्टॉल: स्नाइपर से लेकर एडवांस वेपन्स तक सबका जलवा

भारत मंडपम में लगे डिफेंस पवेलियन के अंतर्गत AWEIL ने अपना विशेष स्टॉल स्थापित किया, जहाँ अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों की भव्य प्रदर्शनी ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

AWEIL द्वारा प्रदर्शित एडवांस वेपन्स न केवल भारत की बढ़ती रक्षा आत्मनिर्भरता को दर्शाते हैं, बल्कि प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

AWEIL की मुख्य आकर्षण प्रदर्शनी:

अत्याधुनिक स्नाइपर राइफल्स

नवीनतम पीढ़ी की असॉल्ट राइफल्स

आधुनिक गन सिस्टम्स

उन्नत सैन्य उपकरण एवं प्रिसिजन टेक्नोलॉजी

इन हथियारों ने भारतीय सुरक्षा बलों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित भारतीय तकनीक की श्रेष्ठता को प्रदर्शित किया।

AWEIL: दो सदियों की विरासत और आधुनिक भारत की शक्ति:

1775 में फोर्ट विलियम, कोलकाता में आयुध बोर्ड की स्थापना से शुरू हुई यात्रा, आज AWEIL के रूप में देश की रक्षा निर्माण क्षमता को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही है।

निगमीकरण के बाद कंपनी ने तेजी से आधुनिक तकनीक, वैश्विक मानकों और अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

मेले में आगंतुकों की भारी भीड़:

AWEIL के स्टॉल पर आए सैन्य विशेषज्ञों, विद्यार्थियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने हथियारों के डेमो और तकनीकी जानकारी में गहरी रुचि दिखाई।

IITF 2025 में AWEIL की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि भारतीय रक्षा उद्योग अब विश्वस्तरीय गुणवत्ता के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ