By विनय मिश्रा नई दिल्ली : भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) 2026 में मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन का स्टॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। उनकी एक झलक पाने, ऑटोग्राफ लेने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक और ब्यूटी प्रेमी पहुंच रहे हैं। स्टॉल पर लोगों का उत्साह और प्रशंसकों की भीड़ मेले में खास चर्चा का विषय बनी हुई है।
शहनाज हुसैन से मिलने और उनके लंबे अनुभव से ब्यूटी एवं स्किनकेयर के टिप्स जानने के लिए विजिटर्स में खास उत्सुकता देखने को मिल रही है। उनके साथ बातचीत और ऑटोग्राफ लेने का सिलसिला इस आयोजन को और भी खास बना रहा है।
7-Step Facial Kits का लॉन्च बना खास आकर्षण
IITF 2026 में शहनाज हुसैन के ब्रांड ने अपने नए 7-Step Facial Kits लॉन्च किए हैं। इन किट्स के जरिए ग्राहकों को प्रोफेशनल स्किनकेयर का बेहतर अनुभव देने की दिशा में नई पहल की गई है। इसके साथ ही मेले में आने वाले ग्राहकों के लिए सभी प्रोडक्ट्स पर 25 प्रतिशत तक की विशेष ट्रेड फेयर छूट भी दी जा रही है।
शहनाज हुसैन से मुफ्त ब्यूटी कंसल्टेशन का विशेष अवसर
इस आयोजन का एक अन्य प्रमुख आकर्षण 22 नवंबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित विशेष निःशुल्क ब्यूटी कंसल्टेशन सत्र रहा। भारत मंडपम के हॉल नंबर 14GF स्थित स्टॉल नंबर 14G-03-A पर विजिटर्स को शहनाज हुसैन के दशकों के अनुभव और विशेषज्ञता से ब्यूटी एवं स्किनकेयर संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।
बिना विज्ञापन के बनाया अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी ब्रांड
शहनाज हुसैन की सफलता की कहानी भारतीय आयुर्वेदिक विरासत और आधुनिक ब्यूटी इंडस्ट्री के अनूठे संगम की मिसाल है। उन्होंने पारंपरिक विज्ञापन का सहारा लिए बिना अपने ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। औषधीय जड़ी-बूटियों, आयुर्वेदिक ज्ञान और प्राकृतिक सौंदर्य उपचारों को अपनी ब्रांड पहचान बनाकर उन्होंने भारतीय ब्यूटी इंडस्ट्री को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई।
उनकी असाधारण उद्यमशीलता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान मिला। उन्हें न्यूयॉर्क की Success Magazine की ओर से World's Greatest Woman Entrepreneur Award से सम्मानित किया गया। प्रेस रिलीज के अनुसार, यह सम्मान उन्हें 105 वर्षों के इतिहास में इस श्रेणी में पहली महिला के रूप में मिला। उनकी व्यावसायिक यात्रा और बिना पारंपरिक विज्ञापन के वैश्विक ब्रांड खड़ा करने की रणनीति हार्वर्ड में अध्ययन का विषय भी बनी।
IITF 2026 में शहनाज हुसैन का स्टॉल, नए 7-Step Facial Kits का लॉन्च और प्रशंसकों का जबरदस्त उत्साह एक बार फिर भारतीय आयुर्वेदिक ब्यूटी ब्रांड की लोकप्रियता को दर्शा रहा है।

0 टिप्पणियाँ