By विनय मिश्रा नई दिल्ली: दिनांक: 19 नवम्बर 2025 को जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा “Fitness and Wellness” विषय पर एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रो. ममता सहारावत, प्रोफेसर, भगिनी निवेदिता कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय को आमंत्रित किया गया।
फिटनेस, वेलनेस, जीवनशैली प्रबंधन और योगिक थेरेपी पर अपने गहन शोध के आधार पर प्रो. ममता सहारावत ने छात्राओं से अत्यंत सरल, वैज्ञानिक और व्यावहारिक स्वरूप में संवाद स्थापित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि फिटनेस केवल शरीर की क्षमता नहीं, बल्कि मन, भावनाओं, आदतों और जीवनशैली का संतुलित सामंजस्य है। उन्होंने तनाव-प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, सक्रिय दिनचर्या, नींद, पोषण और सकारात्मक दृष्टिकोण को फिटनेस का आधार बताया। छात्राओं ने उनकी प्रस्तुति को अत्यंत रुचि और ध्यानपूर्वक सुना।
प्रो. ममता सहारावत ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु सरल और उपयोगी सुझाव दिए, जिन्हें सभी ने विशेष रूप से सराहा। उनके प्रभावशाली उदाहरणों, स्पष्ट विचारों और ऊर्जावान शैली ने पूरे सत्र को अत्यंत प्रेरणादायी बना दिया।
सत्र का संचालन डॉ. तरुण रौथान (टीचर-इन-चार्ज) द्वारा किया गया, जबकि आयोजन में प्रो. अभा जैन का सहयोग उल्लेखनीय रहा। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. स्वाति पाल ने प्रो. ममता सहारावत के विचारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका सत्र विद्यार्थियों में स्वास्थ्य-जागरूकता, आत्म-अनुशासन और समग्र विकास को प्रेरित करता है।
छात्राओं ने इस कार्यक्रम को “सशक्त, ज्ञानसमृद्ध, व्यावहारिक और जीवन बदलने वाला सत्र” बताया। उत्साहपूर्ण सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

0 टिप्पणियाँ