Hot Posts

8/recent/ticker-posts

चाइना डोर बेचने व ख़रीदने वालों पर हो सख्त कार्रवाई :- पुरी

Published by : BST News Desk

पंजाब: शिवसेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी और चेयरमैन एस डी पुरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर साल जब लोहड़ी पर्व आता है, तो कुछ मुनाफाखोर किस्म के लोग अपने स्वार्थ के लिए चाइना डोर के नाम पर लोगो की जिंदगियों से खिलवाड़ कर खूनी खेल खेलते हैं। हर साल चाइना डोर बंद करने के लिए आवाजें बुलंद की जाती रही है, पर फिर भी ये खूनी डोर बंद होने का नाम ही नहीं ले रही।

चाइना डोर बेचने व ख़रीदने वालों पर हो सख्त कार्रवाई :- पुरी

वहीँ चेयरमैन एस डी पुरी ने कहा कि इस खूनी डोर से इंसान तो परेशान हैं ही पशु पक्षी भी इस डोर का शिकार होते हैं। दो पहिया वाहन चालकों को इस डोर का सबसे ज्यादा भय रहता है कि कब ये किसी के सामने आ जाए और उसे अपना शिकार ना बना डाले। 

पार्टी प्रधान आर डी पुरी ने कहा कि सभी को चाइना डोर को त्याग कर अपने देश की बनी धागे वाली डोर इस्तेमाल करनी चाहिए ताकि इस त्योहार को बड़े प्यार व किसी का बिना नुकसान किए मनाया जाए व पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जो भी इस तरह की कातिल डोर बेचता व खरीदता है उस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही हो जिस से भय वाली स्थिति से निजात पाई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ