Hot Posts

8/recent/ticker-posts

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने थल सेना के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

By BST News Desk: 

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने आज (1 जुलाई, 2024) सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। वे लखनऊ स्थित मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे।

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने थल सेना के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

श्री सुब्रमणि को गढ़वाल राइफल्स में दिसंबर 1985 में कमीशन दिया गया था। उन्होंने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वे संयुक्त सेवा कमान स्टाफ कॉलेज, ब्रैकनेल (यूके) और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। श्री सुब्रमणि ने किंग्स कॉलेज लंदन से स्नातकोत्तर की डिग्री और मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में एम.फिल. की डिग्री प्राप्त की है।

उन्होंने 37 वर्षों से अधिक के अपने शानदार करियर में व्यापक संघर्ष वाले स्थानो और विभिन्न तरह के भू-भाग क्षेत्रों में काम किया है और कई कमांड, स्टाफ और निर्देशगत नियुक्तियों में योगदान दिया है। श्री सुब्रमणि के पास पश्चिमी और उत्तरी दोनों सीमाओं पर परिचालन गतिशीलता का गहन ज्ञान और गहरी समझ है।

राष्ट्र के प्रति उनकी महत्वपूर्ण सेवा के लिए, उनको परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ