By BST News Desk: अगर आप भी रामलला के दर्शन हेतु उत्साहित हैं तो यह पोस्ट आपके लिए आवश्यक हैं। आज यानि 23 जनवरी 2024 से अयोध्या राम मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति रहेगी। राम मंदिर सुबह 7 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक और दोपहर में 2 बजे से 7 तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा। दोपहर में करीब ढाई घंटे भोग व विश्राम के लिए मंदिर बंद रहेगा। शाम को 7 बजे के बाद रामलला के दर्शन नहीं होंगे। #bharatshikhartimes
0 टिप्पणियाँ