Hot Posts

8/recent/ticker-posts

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मशांति हेतु विश्व हिंदू परिषद ने किया यज्ञ

By विनय मिश्रा नई दिल्ली:  24 अप्रैल 2025, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में इस्लामिक जिहादी आतंकियों द्वारा दो दर्जन से अधिक हिंदुओं की धर्म पूछकर चुन चुन कर की गई नृशंस हत्याओं के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करने व उन हुतात्माओं को श्रद्धांजलि तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना हेतु आज दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित आर्य समाज मंदिर में *राष्ट्र रक्षा यज्ञ* किया गया।

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मशांति हेतु विश्व हिंदू परिषद ने किया यज्ञ

वैदिक मंत्रों द्वारा यज्ञ में दी गई आहुतियों के पश्चात् बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने कहा कि हमलावर आतंकियों व उनके पैरोकार पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम तो हमारे देश के कर्मठ नेतृत्व ने प्रारंभ कर ही दिया है, अब हमारी भी बारी है कि समस्त देशवासी अपने आसपास पल रहे आस्तीन के जिहादी सांपों को ठीक से पहचान कर उन्हें बेनकाब कर शीघ्रातिशीघ्र हमारे सुरक्षा बलों को सौंपे। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ घटना की निंदा करने मात्र से काम नहीं चलेगा अपितु, हिंसा, आतंकवाद और काफिरोफोबिया के शिकार जहरीले सांपों को बिलों में से निकालकर उनके फन कुचलने होंगे।

अब खून और पानी का खेल साथ साथ नहीं चलेगा। जितने भी पाकिस्तानी नागरिक या पाक परस्त मानसिकता के लोग हों उन सभी को शीघ्रातिशीघ्र सीमा पार खदेड़ना होगा। इसके लिए हमें शासन प्रशासन और सरकारों के नाक कान और आँख बनना होगा। 

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मशांति हेतु विश्व हिंदू परिषद ने किया यज्ञ

वैदिक विदुषी दर्शनाचार्या विमलेश आर्या के ब्रह्मत्व में संपन्न इस राष्ट्र रक्षा यज्ञ में पहलगाम हमलों के शिकार मृतकों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखकर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। साथ ही दोषियों को दंड दिलाने हेतु सरकार से कंधा से कंधा मिलाकर चलने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह श्री संजय सीकरिया, विश्व हिंदू परिषद दक्षिण दिल्ली के मंत्री श्री राधाकृष्ण, सेवा भारती की प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य श्री प्रकाश मिश्र, आर्यसमाज संतनगर के मंत्री डॉ वरुण कुमार, कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सूद व ट्रस्टी श्रीमती राज रानी के अतिरिक्त कमला नेहरू कॉलेज के समाज सेवी प्रो. डॉ अंकुर राज, श्री कौशलेश, श्री विजपाल कौशिक, श्री छोटे लाल व हितेश आर्या सहित अनेक सामाजिक धार्मिक व सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ