Hot Posts

8/recent/ticker-posts

भारत ने ICC Champions Trophy के फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदकर, दुबई में बजाया भारत का डंका: 12 साल बाद ICC Champions Trophy का खिताब किया अपने नाम और कीवीयों से 25 साल पुराना हिसाब किया बराबर

By विनय मिश्रा नई दिल्ली:

दुबई: 9 मार्च 2025, रविवार को भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। भारत ने इस पूरे टूर्नामेंट में लगातार पांच मैच जीते। भारत ने 12 साल बाद एक बार फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता और कीवीयों से 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया। भारत ने सातवां ICC ट्रॉफी अपने नाम किया।

भारत ने फाइनल में भारत ने ICC Champions Trophy के फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदकर, दुबई में बजाया भारत का डंका: 12 साल बाद ICC Champions Trophy का खिताब किया अपने नाम और कीवीयों से 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब 12 साल बाद अपने नाम किया: कीवीयों से 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया

भारत की लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है, इससे पहले भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। इसके अलावा ये टीम इंडिया का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है। इससे पहले भारत ने 2002 सौरव गांगुली की कप्तानी और 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। 

भारत ने ICC Champions Trophy के फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदकर, दुबई में बजाया भारत का डंका: 12 साल बाद ICC Champions Trophy का खिताब किया अपने नाम और कीवीयों से 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया

भारतीय टीम 3 आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब 2 बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई हैं। भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड, टी 20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2-2 बार जीती हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बाद हिटमैन रोहित शर्मा 2 आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

भारत ने ICC Champions Trophy के फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदकर, दुबई में बजाया भारत का डंका: 12 साल बाद ICC Champions Trophy का खिताब किया अपने नाम और कीवीयों से 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया

न्यूजीलैंड पारी:

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग और रचिन रविंद्र ने तेजी से खेलते हुए अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच 47 बॉल पर 57 रन की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड का पहला झटका 57/1 के स्कोर लगा। विल यंग ने 23 बॉल पर 2 चौके के साथ 15 रन बनाकर वरुण चक्रवती के शिकार बने।

भारत ने ICC Champions Trophy के फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदकर, दुबई में बजाया भारत का डंका: 12 साल बाद ICC Champions Trophy का खिताब किया अपने नाम और कीवीयों से 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया

वरुण चक्रवती ने भारत को पहला विकेट विल यंग को LBW के रूप में दिलाया। पारी को सँभालने आये केन विलियमसन ने रचिन रविंद्र के साथ मिलकर 14 बॉल पर 12 रन की साझेदारी की। रचिन रविंद्र ने 29 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रविंद्र को क्लीन बोल्ड किया। न्यूजीलैंड को दूसरा झटका 69/2 रन के स्कोर पर लगा।

क्रिज़ पर आये डेरिल मिशेल ने केन विलियमसन के साथ पारी को सँभालने की कोशिश करी, मगर कुलदीप की घातक गेंदबाज़ी के सामने 13 बॉल पर 6 रन की साझेदारी ही कर पाये। केन विलियमसन ने 1 चौके की मदद से 14 बॉल पर 11 रन बनाकर कुलदीप के शिकार हुए। कुलदीप यादव ने फिर से कमाल दिखाया, केन विलियमसन को शानदार कैच एंड बोल्ड आउट किया। न्यूजीलैंड को तीसरा झटका 75/3 के स्कोर पर लगा।कुलदीप की धारदार गेंदबाजी ने भारत को नियंत्रण में ला दिया।

भारत ने ICC Champions Trophy के फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदकर, दुबई में बजाया भारत का डंका: 12 साल बाद ICC Champions Trophy का खिताब किया अपने नाम और कीवीयों से 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया

विल यंग और रचिन रविंद्र की जोड़ी टूटने के बाद न्यूजीलैंड ने 51 रन के अंदर तीन विकेट गंवाए। क्रिज़ पर आये टॉम लेथम ने डेरिल मिशेल के साथ 66 बॉल पर 33 रन की साझेदारी करी। टॉम लेथम ने 30 बॉल पर 14 रन बनाये। 24वें ओवर में रविन्द्र जडेजा ने टॉम लेथम को एलबीडब्लू आउट किया। न्यूजीलैंड ने अपना चौथा विकेट 108 रन पर गंवा दिया।

वरुण चक्रवर्ती ने 38वें ओवर में अहम भूमिका निभाई। पांचवीं गेंद पर उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया, जिससे न्यूजीलैंड का स्कोर 165/5 हो गया।फिलिप्स ने डेरिल मिशेल के साथ मिलकर 87 बॉल पर 57 रन की साझेदारी करी। फिलिप्स ने 2 चौके और 1 छक्के की बदौलत 52 गेंद में 34 रन की पारी खेली। 

न्यूजीलैंड की लड़खड़ाई पारी को सँभालने के लिए क्रिज़ पर आये माइकल ब्रेसवेल ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर 47 बॉल पर 46 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 93 गेंद में 50 रन बनाकर अपनी अर्द्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड ने 43 ओवर में पांच विकेट खोकर 184 रन बना लिए थे। मोहम्मद शमी ने 46वें ओवर की चौथी बॉल पर डेरिल मिचेल को आउट किया। आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में मिशेल ने गेंद को हवा में मारा और रोहित शर्मा ने कैच लपका। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता थी। डेरिल मिचेल ने 3 चौके की मदद से 101 बॉल पर 63 रनों की झुझारू पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 47 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बना लिए थे। 

क्रिज़ पर आये न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने 10 बॉल पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल सेंटनर रन आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की और विराट कोहली की तेज थ्रो सीधे स्टंप पर लगी। न्यूजीलैंड ने 239/7 के स्कोर पर अपना सातवां विकेट खो दिया। 

न्यूजीलैंड की आठवीं साझेदारी के रूप में आये नाथन स्मिथ और माइकल ब्रेसवेल ने 6 बॉल पर 12 रनों की साझेदारी करी। माइकल ब्रेसवेल ने 40 बॉल पर 53 रनों की जबरदस्त झुझारू पारी खेली और अपना अर्द्धशतक पूरा किया और न्यूजीलैंड को 251/7 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए और डेरिल मिचेल ने 61 और माइकल ब्रेसवेल ने 53 रन की झुझारू पारी खेली। दोनों ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया। भारत को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया।

भारतीय गेंदबाज़ी:


भारतीय पारी:

भारत ने 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दिलाई दमदार शुरुआत। भारतीय टीम ने 8वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए और रोहित ने इस ओवर में नाथन स्मिथ के खिलाफ 14 रन बटोरे। रोहित शर्मा ने 41 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया और रोहित फाइनल में शानदार लय में नजर आ रहे थे।

भारतीय टीम ने 17वें ओवर में बिना विकेट गंवाए 100 रन बना लिए थे। गिल 27 और रोहित 68 रन बनाकर खेल रहे थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हो गई। 

रोहित ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी निभाई। भारत का पहला विकेट 105/1 रनों पर गिरा। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर मिशेल सेंटनर का शिकार हुए। ग्लेन फिलिप्स ने एक बार फिर असंभव सा कैच लेकर अपनी टीम को कामयाबी दिलाई। उन्होंने कवर पर शुभमन गिल का कैच छलांग लगाते हुए एक हाथ से लपका। इसके बाद विराट कोहली भी एक रन बनाकर चलते बने। कोहली ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। कोहली ने डीआरएस भी लिया लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिला। एक रन के अंदर भारत ने दो विकेट गंवाए। भारत का दूसरा विकेट 106/2 रनों पर कोहली के रूप में गिरा। रोहित ने भारत को जिताने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ली और पारी को धीरे धीरे आगे बढ़या।

इसके बाद क्रिज़ पर आये श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा ने मिलकर 42 बॉल पर 16 रनों की साझेदारी निभाई। रोहित शर्मा ने 41 गेंद में वनडे करियर का 58वां अर्धशतक पूरा किया। वह 83 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। दो विकेट गिरने के बाद रन रेट बढ़ाने के चक्कर में वह रचिन रवींद्र की गेंद पर स्टंप हुए। भारत का तीसरा विकेट 122/3 पर गिरा।

इसके बाद क्रिज़ पर आये अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने टीम को संभाला। दोनों ने मिलकर 61 रन की साझेदारी निभाई। श्रेयस अर्धशतक से चूक गए और 62 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अय्यर ने मिचेल सैंटनर की गेंद को बाउंड्री के बाहर मारने की कोशिश में अपना विकेट गंवाया। भारत ने अपना चौथा विकेट 183/4 रनों पर गंवाया। 

इसके बाद आये केएल राहुल ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर 17 गेंद पर 20 रन की की साझेदारी निभाई। अक्षर पटेल ने आउट होने से पहले 40 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। अक्षर को माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर विलियम ओरूक ने कैच किया। भारत का पांचवा विकेट 203/5 रनों पर गिरा।

इसके बाद क्रिज़ पर आये हार्दिक पांड्या ने केएल राहुल के साथ मिलकर 38 रन की साझेदारी निभाई। हार्दिक पंड्या टीम इंडिया को लक्ष्य के करीब पहुंचाकर आउट हो गए। उन्हें काइल जैमिसन ने अपनी ही गेंद पर कैच लपका। हार्दिक पांड्या ने 18 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये। भारत का छठावां विकेट 241/6 के स्कोर पर गिरा।

इसके बाद क्रिज़ पर आये रविंद्र जडेजा ने केएल राहुल के साथ मिलकर 13 रन की साझेदारी करी। रवींद्र जडेजा ने चौका मारकर भारत की जीत पर मुहर लगाई।


उन्होंने 49वें ओवर में विलियम ओरूक की गेंद पर चौका लगाया। रवींद्र जडेजा ने 6 गेंद पर 1 चौके की मदद से 9 रन बनाकर और केएल राहुल ने 33 गेंद पर 1 चौका और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर और ब्रेसवेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जेमीसन और रचिन को एक-एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड गेंदबाज़ी:

जेमीसन: 5-0-24-1,ओरूक: 7-0-56-0, नाथन स्मिथ: 2-0-22-0, मिचेल सैंटनर: 10-0- 46-2, रचिन रविंद्र: 10-1-47-1, ब्रेसवेल: 10-1-28-2, फिलिप्स: 5-0-31-0

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 83 गेंद में 76 रन की आक्रामक पारी में 7 चौके और 3 छक्के जमाए।

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मैच चुना गया। 

उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे अधिक 263 रन बनाए और 3 विकेट भी झटके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ