By विनय मिश्रा नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी जिला भाजपा दिल्ली प्रदेश सदस्यता अभियान 2024 का भव्य आयोजन डी डी ऐ कान्वेंशन सेंटर मे केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पूनम चौहान ने की। हर्ष मल्होत्रा ने कहा की भाजपा मे 10 दिन मे 2करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाये है।
1951 मे भारतीय जनसंघ का निर्माण हुआ। भाजपा की सदस्य्ता एक मूल्य आधारित और देशहित की विचारधारा रखती है। एक वक़्त 2 सीटों वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी 18 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी बन चुकी है और यह परिवार निरंतर बढ़ता चला जा रहा है। 2 सितम्बर से यह पर्व चालू हुआ। पहला चरण सदस्य्ता का 25 सितम्बर तक चलेगी। इसबार सादस्यता अभियान एक नया रिकॉर्ड बनाएगा और 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके अपना प्रोफाइल अपडेट करना जिससे सादस्यता नंबर के साथ आयी कार्ड भी बनकर फ़ोन मे आ जाता है।
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा 6 साल मे अपने सदस्यता को पुनः नवीनिकारण करती है। जिला अध्यक्ष पूनम चौहान ने कहा कि इसबार उत्तर पूर्वी जिले से अधिकतम सदस्य बनेगे क्यूंकि मोदी 3.0 सरकार सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी योजनाएओं से जन जन तक लाभ पंहुचाकर जनमानुष को मजबूत करने का कार्य किया है। भाजपा के सभी सदस्य अभी इसकार्य मे लोगो को जोड़ने का निरंतर काम कर रहे है। मोदी ऐप से भी हम अपना फ़ोन नंबर भर कर ओ टी पी के माध्यम से भी सदस्य बन सकते है।
इस बैठक मे जिला प्रभारी दिनेश प्रताप सिखाराय सह प्रभारी सारिका जैन मोहन सिंह बिष्ट अजय महावर मोहन गोयल जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता महक सिंह सीता राम गुप्ता कौशल मिश्रा डॉ यूके चौधरी गुलाब सिंह राठौर मीडिया प्रभारी दीपक चौहान जिला सदस्य्ता प्रमुख राजकुमार झा सुशील चौधरी मनीष कसाना अनंतगोपाल बिट्टू व सभी सम्मानित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ