Hot Posts

8/recent/ticker-posts

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के चार अधिकारियों ने फ्रांस के सेंट-ट्रोपेज़ में 43वें विश्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य खेलों में इतिहास रचा

By BST News Desk: 

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के चार अधिकारियों ने 16 से 23 जून 2024 तक फ्रांस के सेंट ट्रोपेज़ में आयोजित 43वें विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों में रिकॉर्ड 32 पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। ये अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव मलिकमेजर अनीश जॉर्जकैप्टन स्टीफन सेबेस्टियन और कैप्टन दानिया जेम्स हैं, जिन्‍होंने स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए विश्‍व के सबसे बड़े खेल आयोजन में 19 स्वर्ण पदक9 रजत पदक और 4 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के चार अधिकारियों ने फ्रांस के सेंट-ट्रोपेज़ में 43वें विश्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य खेलों में इतिहास रचा

जीत के ब्योरे की सूची निम्‍नलिखित है: लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव मलिक वीएसएमपांच स्वर्ण पदक (पुरुष वर्ग में 35 वर्ष से अधिक) - स्पर्धाएं: 800 मीटर1500 मीटर3000 मीटर5000 मीटरक्रॉस कंट्री और 4x100 मीटर रिले। मेजर अनीश जॉर्जचार स्वर्णछह रजत और दो कांस्य पदक (पुरुष वर्ग में 35 वर्ष से कम) - स्पर्धाएं: 100 मीटर200 मीटर400 मीटर800 मीटर1500 मीटर5000 मीटरभाला फेंकशॉटपुटडिस्कस थ्रोहैमर थ्रो और पावर लिफ्टिंग। कैप्टन स्टीफन सेबेस्टियनछह स्वर्ण पदक (पुरुष वर्ग में 35 वर्ष से कम) - स्पर्धाएं: 100 मीटर200 मीटर400 मीटरलंबी कूदहैमर थ्रो और 4x100 मीटर रिले। कैप्टन डानिया जेम्सचार स्वर्णतीन रजतदो कांस्य पदक (महिला वर्ग में 35 वर्ष से कम) - स्पर्धाएं: 100 मीटर200 मीटर4x100 रिलेभालाडिस्कस थ्रोशॉट पुटबैडमिंटन एकलबैडमिंटन डबल्स और पावरलिफ्टिंग।

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने इन अधिकारियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने की कामना की।

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के चार अधिकारियों ने फ्रांस के सेंट-ट्रोपेज़ में 43वें विश्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य खेलों में इतिहास रचा

विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों, जिनको अक्सर स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए ओलंपिक खेल माना जाता हैचिकित्सा समुदाय के बीच सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक खेलों के आयोजन के रूप में विकसित हुआ है। 1978 से चली आ रही विरासत के साथये खेलों का आयोजन हर वर्ष 50 से ज्‍यादा देशों से 2500 से अधिक प्रतिभागियों को आकर्षित करता है।

भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अधिकारियों द्वारा किए गए प्रदर्शन न केवल उनकी उत्कृष्टता को उजागर करते हैंबल्कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के समर्पण को भी प्रदर्शित करते हैंजो उनकी चिकित्सा विशेषज्ञता को उनकी एथलेटिक उपलब्धियों के साथ मिलाते हैं। ये पूरे देश में हजारों चिकित्‍सकों और नर्सों को भी फिटनेस का ऐम्‍बैसडर बनने के लिए प्रेरित करेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ